HomeBreaking Newsमध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,आईएएस (IAS) अधिकारियों के थोकबंद तबादलें,लिस्ट देखें

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,आईएएस (IAS) अधिकारियों के थोकबंद तबादलें,लिस्ट देखें

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में आज IAS अफसरों के थोक तबादले कर दिये गए। एक जुलाई से तबादलों (Transfer) पर लगा प्रतिबंध हटने के बाद सरकार ने पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर दी है। सोमवार शाम जारी हुए तबादला आदेश में 19 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इसके साथ ही 2019 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारी भी बदले गए हैं।
सरकार ने जिन IAS अधिकारियों को बदला है उनमें ज्यादातर जिला पंचायत से जुड़े हुए अधिकारी हैं।हालांकि 2019 बैच के जिन अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है उन सभी को एसडीएम के पद पर पोस्ट किया गया है। मध्यप्रदेश में 1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच तबादलों से प्रतिबंध हटाया गया है। इसलिए तबादले शुरू हो गए हैं।

2019 बैच के 10 IAS अफसर SDM बने

IAS अक्षत जैन सहायक कलेक्टर, जिला सिवनी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू जिला इंदौर,

श्री श्रेयान्स कूमट सहायक कलेक्टर जिला खण्डवा को अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) सौंसर, जिला छिन्दवाड़ा,

सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख सहायक कलेक्टर जिला डिण्डोरी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गाडरवाड़ा जिला नरसिंहपुर।

श्री तन्मय वशिष्ट शर्मा सहायक कलेक्टर जिला बैतूल को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर जिला बालाघाट।

सुश्री काजल जावला सहायक कलेक्टर जिला शिवपुरी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजयपुर, जिला श्योपुर।

श्री दलीप कुमार सहायक कलेक्टर जिला बालाघाट को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को हरसूद जिला खण्डवा।

श्री हिमांशु प्रजापति सहायक कलेक्टर जिला टीकमगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा जिला रतलाम।

श्री आकाश सिंह सहायक कलेक्टर जिला झाबुआ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवसर जिला सिंगरौली।

सुश्री निधि सिंह सहायक कलेक्टर जिला राजगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बड़नगर जिला उज्जैन।

श्री पवार नवजीवन विजय सहायक कलेक्टर जिला श्योपुर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुक्षी जिला धार पदस्थ किया गया है।

ये 19 IAS अधिकारी बदले

स्मार्ट सिटी इंदौर की सीईओ शीतला पटले को हटाया गया

ऋषभ गुप्ता स्मार्ट सिटी इंदौर के नए सीईओ होंगे

अरुण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर डिंडौरी

भव्या मित्तल, अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर

गौरव बैनल, अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन विभाग

हरेंद्र नारायण, सीईओ, जिला पंचायत छिंदवाड़ा

अभिलाष मिश्रा, सीईओ, जिला पंचायत बैतूल

रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर, बुरहानपुर

राहुल नामदेव, सीईओ, जिला पंचायत सीधी

अंकिता धाकरे, अपर कलेक्टर, उज्जैन

योगेश तुकाराम, सीईओ, जिला पंचायत, सागर

विवेक कुमार, अपर कलेक्टर, बालाघाट

परीक्षित संजय राव, सीईओ जिला पंचायत, सतना

सौरभ संजय, सीईओ, जिला पंचायत,नरसिंहपुर

गुरु प्रसाद, सीईओ जिला पंचायत, नीमच

शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर, जबलपुर

अंजू अरुण कुमार, सीईओ जिला पंचायत, डिंडौरी

राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारी भी बदले

गजेंद्र सिंह नागेश, अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन भोपाल

कमलेश कुमार भार्गव, उपयुक्त राजस्व, ग्वालियर संभाग

इच्छित गढ़पाले, अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल

विमलेश सिंह, अपर कलेक्टर, जबलपुर

राजेश शाही, अपर कलेक्टर, सतना

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!