HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने सोसायटी मैनेजर के 3 ठिकानों पर मारा छापा,करोड़ों का आसामी...

लोकायुक्त ने सोसायटी मैनेजर के 3 ठिकानों पर मारा छापा,करोड़ों का आसामी निकला,50 तोला सोना,20 लाख नकद

बता दें कि रतलाम के अलावा उनके अन्य निवास एवं ठिकानों पर भी एक साथ छापामार कार्रवाई की गई है। डीएसपी लोकायुक्त संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में भारत सिंह के रतलाम, झाबुआ सहित तीन स्थानों पर छापे की कार्रवाई की गई है। इसमें अब तक 20 लाख रुपए नगद 50 तोला सोना, 4 मकान- प्लॉट , 2 चार पहिया वाहन,और कृषि की जमीन का खुलासा हुआ है।लोकायुक्त टीम की अभी कार्रवाई चल रही है। अभी प्रारंभिक आकलन में इतनी संपत्ति सामने आई है। शाम तक टीम को और भी संपत्ति मिलने की उम्मीद है।


रतलाम/झाबुआ/मप्र।

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की देवझिरी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक भारत सिंह हाड़ा के रतलाम में डोंगरे नगर के समीप शुभम कालोनी स्थित घर पर लोकायुक्त इंदौर की टीम ने गुरुवार अलसुबह छापा मारा। शुरुआती जांच में दल को वहां से 50 तोला सोना, एक किलो से अधिक चांदी के जेवर 20 लाख रुपए नगद, 4 मकान और प्लाट की रजिस्ट्री मिली है। कृषि जमीन के भी दस्तावेज जब्त किए हैं।
एक टीम झाबुआ में भी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार इंदौर लोकायुक्त टीम के डीएसपी संतोष सिंह भदोरिया व प्रवीण सिंह बघेल के नेतृत्व में करीब एक दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों का दल वाहनों से गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रतलाम पहुंचा।
दल ने हाड़ा के शुभम कालोनी स्थित निवास पर जाकर कार्रवाही शुरू की। प्रारंभिक सर्वे में करीब 50 तोला सोना के जेवर, एक किलो से अधिक चांदी के जेवर, 20 लाख रुपए नगद, 4 मकान- प्लॉट व कृषि भूमि के दस्तावेज़ अभी तक जप्त किए गए है। इसी प्रकार हाड़ा के रतलाम के अलावा हाड़ा के,मेघनगर झाबुआ तथा देवझिरी स्थित ठिकानों पर भी की जा रही है। जांच के बाद ही पता पता चलेगा कि उनके पास आय से अधिक कितनी संपत्ति है तथा यह संपत्ति कैसे अर्जित की गई।

इन बेनामी संपत्तियों का हुआ खुलासा

स्कॉर्पियो एसयूवी,टाटा अल्टरोज कार (पत्नी ममता),
रॉयल एनफील्ड बुलेट,टीवीएस अपाचे बाइक (पुत्र उदित)।

1. मकान क्र. 99, सिद्धेश्वर कॉलोनी (20 लाख)।

2. सिद्धेश्वर कॉलोनी में क्रय एक अन्य मकान (निर्मल मेहता के नाम से) जिस की रजिस्ट्री होना शेष है।

3. मकान क्र. 245, कर्मचारी आवास परिसर, किशनपुरी का प्लॉट अपने भाई के नाम से क्रय करना शिकायत में आरोपित।

4. पटवारी हल्का, झाबुआ जिला झाबुआ स्थित कृषि भिन्न आशय की भूमि (0.0180 हेक्टेयर)।

ग्राम मेघनगर,ज़िला झाबुआ

5. एक मकान, गणेश मंदिर के सामने, वार्ड क्रमांक 3, (15 लाख)।

6. एक प्लाट 30×50, मास्टर कॉलोनी (डॉक्टर परमार के घर के पास)।

7. पटवारी हल्का मेघनगर में कृषि भूमि (0.0110 हेक्टेयर)।

ग्राम ढोलाभाटा (घोसल्या), रम्भापुर,ज़िला झाबुआ

8. पैतृक मकान जिसके निर्माण पर 15 लाख व्यय (पत्नी/2 पुत्र निवास)।

9. पैतृक मकान से लगा 03 मंज़िला मकान (पत्नी ममता)।

रतलाम

10. मकान क्र. 32, शुभमश्री कॉलोनी, रतलाम पब्लिक स्कूल के पास (पत्नी ममता)(30 लाख)।

11. कृषि भूमि( ग्राम मुंदड़ी तहसील जिला रतलाम ( पत्नी ममता के नाम)(15लाख)।

12. दो मंजिला मकान, सुयोग परिसर।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!