HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने सब रजिस्ट्रार महमूद खान को 35 हजार की रिश्वत लेते...

लोकायुक्त ने सब रजिस्ट्रार महमूद खान को 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

बता दें कि भोपाल लोकायुक्त ने बैरसिया रजिस्ट्रार ऑफिस से सब रजिस्ट्रार को रंगेहाथ 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी रजिस्ट्रार ने चार रजिस्ट्री के एवज में 40 हजार रुपए की मांग की थी।

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने बैरसिया सब रजिस्ट्रार को 35 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बैरसिया उप पंजीयक मेहमूद खान ने रजिस्ट्रियां करने के एवज़ में रिश्वत (Bribe) की मांग की थी। लोकायुक्त टीम को अपने सामने देख सब रजिस्ट्रार के होश उड़ गए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बैरसिया सब रजिस्ट्रार मेहमूद खान ने फरियादी सर्विस प्रोवाइडर नीरज साहू (33) पिता पौखन लाल साहू से 4 रजिस्ट्रियां करने के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत साहू ने भोपाल लोकायुक्त पुलिस की थी। इसके बाद लोकायुक्त ने नीरज को योजना बनाकर रिश्वत के 35 हजार रुपए लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस भेजा, जैसे ही सब रजिस्ट्रार ने रिश्वत के पैसे लेने के लिए हाथ बढ़ाया, पीछे से लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों दबोच लिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!