HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

लोकायुक्त ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल के मिसरोद थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को साढ़े 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। भोपाल लोकायुक्त ने आरोपी को 8 हजार 500 रुपए के नोटों के साथ गौहर महल के पास से गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताझ की जा रही है। पकड़े जाने पर आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर ने सफाई दी है कि उसे फंसाया जा रहा है। वह खुद को निर्दोष बता रहा है।

क्या है पूरा मामला

कार्रवाई करती लोकायुक्त पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार,लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि रेतघाट तलैया निवासी मसूद अली ने 23 अगस्त को लोकायुक्त को शिकायत की थी।
सब-इंस्पेक्टर प्रकाश राजपूत पर आरोप है कि उसने थाने से जमानत देने के नाम पर एक युवक से 10 हजार रुपए की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त में कर दी। मसूद ने शिकायत में बताया था कि होशंगाबाद रोड स्थित एक मॉल के पास उनके भतीजे का कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। 9 अगस्त को इस मामले की शिकायत मिसरोद थाना पुलिस ने दर्ज की थी।
वहीं इस मामले में दूसरे गुट के लोगों ने काउंटर केस किया था। तब फरियादी मसूद ने अपने भतीजे को जमानत पर छोड़ने की मिन्नत की। सब-इंस्पेक्टर ने उसे जमानत देने के बदले 10 हजार रुपए मांगे। जिसके बाद फरियादी मसूद ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी।
मामले की जांच में सही पाए जाने पर लोकायुक्त पुलिस ने पूरी प्लानिंग की और मंगलवार सुबह आरोपी सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
लोकायुक्त के कहने पर फरियादी मसूद ने प्रकाश राजपूत को वीआईपी रोड स्थित गौहर महल के पास रकम लेने के लिए बुलाया था। जैसे ही SI ने नोट हाथ में लिए लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!