HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने SDM साहब के रिश्वतखोर रीडर को,15 हज़ार रुपए लेते रंगे...

लोकायुक्त ने SDM साहब के रिश्वतखोर रीडर को,15 हज़ार रुपए लेते रंगे हाथों दबोचा,बड़वानी में CSC का मैनेजर 10 लेते गिरफ्तार

बता दें कि शिकायतकर्ता राजा गढ़ेवाल के अनुसार रीडर ने 15 हज़ार रुपए खुद के लिए और 5 हज़ार रुपए SDM के नाम पर बतौर रिश्वत मांगे थे।


छिंदवाड़ा/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में लोकायुक्त का रिश्वतखोरों के खिलाफ अभियान जारी है। प्रदेश में हर दिन लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला छिदवाड़ा से है। जहाँ छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में एसडीएम के रीडर नारायणप्रसाद (एनपी) मरकाम को लोकायुक्त ने रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोचा है। जबलपुर लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ते ही रिश्वत के 15 हजार रुपए फेंककर रीडर ने विवाद करना शुरु कर दिया। रीडर के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने पर आफिस में हड़कम्प मच गया, देखते ही देख कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,प्रापर्टी सबंधित संशोधन पंजी में गलत नाम दर्ज होने के बाद जब अपील कार्यालय अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व जुन्नारदेव में की गई तो एसडीएम के रीडर ने बीस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी। शिकायत लोकायुक्त जबलपुर को की गई जिसके बाद मंगलवार को जाल बिछाकर बैठी लोकायुक्त पुलिस ने एसडीएम के रीडर को रंगेहाथ 15 हजार रुपये लेते पकड़ लिया। एसडीएम कार्यालय में लोकायुक्त की दबिश के साथ ही पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
लोकायुक्त जबलपुर डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि तामिया के ग्राम बिजोरी निवासी राजा पिता आभाराम गढ़ेवाल 28 वर्ष ने लोकायुक्त एसपी जबलपुर को शिकायत की थी कि संशोधन पंजी में गलत नाम दर्ज हो गया था जिसको सही कराने के लिए वह एसडीएम कार्यालय लगातार आ रहा था लेकिन वहां पर एसडीएम का रीडर सहायक ग्रेड दो नारायण प्रसाद मरकाम कार्य को लगातार पेंडिंग कर रहा था, बाद में उसने इस कार्य को करने के ऐवज में बीस हजार रुपये की डिमांड की थी। साथ में कहा कि इस राशि में से एसडीएम को भी हिस्सा जाएगा। इस बात की शिकायत राजा गढ़ेवाल ने जबलपुर जाकर लोकायुक्त एसपी को की थी जिसके बाद पुलिस ने उसे रिकार्डर दिया जिसमें रीडर की आवाज को टेप किया गया जिसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा रीडर से बात करके मंगलवार का दिन तय किया तथा 15 हजार देने की बात हुई थी।

लोकायुक्त ने जाल बिछाकर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

मंगलवार को सुबह लोकायुक्त टीम छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव पहुंची तथा एसडीएम कार्यालय के समीप तैनात हो गई थी। शिकायतकर्ता राजा गढ़ेवाल जैसे ही कार्यालय के अंदर प्रवेश किया तथा तय हुई राशि सहायक ग्रेड दो नारायण प्रसाद मरकाम के हाथों में दी तथा कार्यालय के बाहर आया तथा इशारा करते ही लोकायुक्त टीम ने कार्यालय में दबिश देकर रीडर को रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए रीडर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में डीएसपी दिलीप झरबड़े, निरीक्षक कमल सिंह उईके, आरक्षक अतुल श्रीवास्तव, सोनू चौकसे, विजय बिष्ट, राकेश विश्वकर्मा शामिल थे।

लोकायुक्त ने CSC सेंटर के मैनेजर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया


लोकायुक्त ने CSC के जिला प्रबंधक मोहसिन खान को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

बड़वानी/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के बड़वानी में आधार कार्ड बनाने की आईडी देने के लिए रिश्वत लेते हुए सीएससी सेंटर के मैनेजर मोहसिन खान को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने फरियादी से 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। 10 हजार की पहली किस्त देते समय लोकायुक्त टींम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,इंदौर लोकायुक्त डीएसपी प्रवीणकुमार बघेल ने बताया कि आवेदक अंबाराम सस्ते पुत्र जतनसिंह सस्ते (37) निवासी ग्राम बेडदा तहसील पाटी जिला बड़वानी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटी के लिए आधार पंजीयन केंद्र की आईडी बनवाना चाहता था। जिसके लिए आवेदक अंबाराम सस्ते से मंत्रालय भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी अंतर्गत संचालित बड़वानी कामन सर्विस सेंटर (CSC) के प्रबंधक मोहसिन खान द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांगी जा रही थी।
इस संबंध में आवेदक के द्वारा 27 सितंबर 2021 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर से शिकायत की गई। जिस पर रिकॉर्डिंग कराई गई, बातचीत के दौरान 10 हजार रुपए में लेन-देन तय हुआ। 5 अक्टूबर को प्रबंधक मोहसिन खान को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते उसके कार्यालय मकान नंबर 28 न्यू मधुबन कॉलोनी पानी की टंकी के पास बड़वानी में रंगे हाथों ट्रैप किया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई जारी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!