लवकुशनगर/छतरपुर/मप्र।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धनीराम धुर्वे को सागर लोकायुक्त ने 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। दरअसल,समिति प्रबंधक से गेहूं और चने की ख़रीदी पर 2रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सम्पूर्ण ख़रीदी पर फरियादी राजेन्द्र राजपूत से 25 हजार रुपये रिश्वत के मांगे थे जिसकी शिकायत उसने लोकायुक्त में की। जिसके बाद आज शाम लगभग 6 बजे सागर लोकायुक्त ने अधिकारी को रंगे हाथों धर दबोचा। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
