बता दें कि चारों आरक्षक लोहारी गांव के ढाबे के पास सड़क पर ही पुलिस मोबाइल वाहन में म्यूजिक सिस्टम लगाकर डांस कर रहे थे। घटना सोमवार रात की है वायरल वीडियो में चारों शराबी नशे में चूर होकर बोतल सिर पर रखकर डांस करते नजर आए। वीडियो को अनुशासनहीनता एवं आमजन में पुलिस की छवि धूमिल होना मानते हुए संस्पेंड कर दिया गया।
खरगोन/मध्यप्रदेश।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) जिले से चार आरक्षकों का शराब पीकर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ। मेनगांव थाना क्षेत्र में पदस्थ चार आरक्षकों जिनमें दो महिला व दो पुरुष आरक्षक शामिल थे। जो शराब पीकर सरकारी गाड़ी में गाने बजाकर डांस कर रहे थे। यह मामला सोमवार का है, जिस पर संज्ञान लेते हुए एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने चारों को सस्पेंड कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
वीडियो को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं कि नशे में चूर होकर आरक्षकों ने खुद ही इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद उसे तत्काल हटा भी लिया। लेकिन किसी ने वीडियो को एसपी खरगोन के साथ शेयर कर दिया। जिसके बाद उन पर एक्शन लिया गया बताया गया है कि चारों में से किसी एक की बर्थडे पार्टी मनायी जा रही थी।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को मेनगांव थाने पर पदस्थ आरक्षक उदयराज मीणा, शुभम चौहान, महिला आरक्षक स्वाति बेला और आकांक्षा वर्मा पुलिस मोबाइल वेन से लोहारी पहुंचे थे। जहां रात्रि में चारों ने शराब के नशे में मोबाइल वेन पर फिल्मी गानों पर डांस कर रहे थे। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। हालांकि वीडियो को कुछ देर बाद ही हटा दिया गया। वीडियो की भनक लगते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने चारों को सस्पेंड कर दिया। खाकी वर्दी की आड़ में इस तरह की कार्यशैली से पुलिस की किरकिरी हो रही है।
आनुशासहीनता के चलते निलंबित,सरकारी वाहन के दुरुपयोग व ड्रेस का गलत इस्तेमाल
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मेन गांव थाने में पदस्थ आरक्षक शुभम चौहान और आकांक्षा वर्मा तथा मेनगांव थाने की पुलिस चौकी जैतापुर में पदस्थ आरक्षक उदय राज मीणा और स्वाति बेला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो में 4 आरक्षक सरकारी वाहन का उपयोग करते हुए डांस कर रहे थे। गाड़ी में ही गाना बज रहा था, इसे सरकारी वाहन के दुरुपयोग व ड्रेस का गलत इस्तेमाल माना गया।
क्या कहा गया है निलंबन आदेश में
निलंबन आदेश में कहा गया है कि चार कांस्टेबलों ने एक सरकारी वाहन के पास शराब पीते हुए एक वीडियो शूट किया, जिसमें कुछ पुलिस की वर्दी और कुछ अन्य सामान्य कपड़ों में थे। आदेश में कहा गया, “यह पुलिस कर्मियों की अनुशासनहीनता को दर्शाता है और पुलिस बल की छवि खराब करने का कार्य है।”
आदेश में कहा गया है कि इस मामले में उदयराज मीणा, शुभम चौहान, स्वाति बेला और आकांक्षा वर्मा के रूप में पहचाने गए चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
इनका कहना
चार जवान जिसमें दो महिला आरक्षक भी हैं, उन्हें आनुशासहीनता के चलते निलंबित किया गया है।लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी
–शैलेंद्र सिंह चौहान,एसपी।
