HomeBreaking Newsहवाला का गढ़ बना जबलपुर:जीआरपी ने 35 लाख 60 हजार रुपए के...

हवाला का गढ़ बना जबलपुर:जीआरपी ने 35 लाख 60 हजार रुपए के साथ युवक को गिरफ्तार किया

बता दें कि जबलपुर से बाहर जा रहे हवाला के पैसा का दो माह में यह तीसरा मामला है। इसके पूर्व आरपीएफ ने करीब दो माह पहले मुंबई जा रहे 50 लाख और अहमदाबाद भेजे जा रहे 25 लाख रुपये जब्त किए थे। करीब एक सप्ताह पहले आरपीएफ ने ही 35 लाख की चांदी भी जब्त की जो हावड़ा से जबलपुर आई थी। गुरुवार को हवाला का 35 लाख 60 हजार रुपये नकद पकड़ने की कार्रवाई जीआरपी द्वारा की गई।


जबलपुर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में जीआरपी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल,हवाला का पैसा लेकर जबलपुर से हावड़ा जा रहे एक युवक को जीआरपी ने गुरुवार की दोपहर जबलपुर स्टेशन में गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से 35 लाख 60 हजार रुपये नकद मिले हैं। जबकि रकम कहां की है इस संबंध में युवक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले। जीआरपी ने मामले को जांच में लेकर आयकर विभाग की अन्वेषण विंग को सूचित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जबलपुर से हवाला का पैसा लगातार मुंबई और हावड़ा जा रहा है। यह बात गुरुवार की दोपहर उस वक्त फिर सिद्ध हो गई जब मुंबई-हावड़ा मेल से हावड़ा जाने के लिए तैयार एक युवक को जीआरपी ने स्टेशन पर ही नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह यात्री प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेन के इंतजार में बैठा था उसी समय चेकिंग में पहुंची जीआरपी टीम को उस पर संदेह हुआ। जब यात्री से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम वीरेंद्र चौबे निवासी मिलौनीगंज बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर जीआरपी को 3 बंडलों में रखे 35 लाख 60 हजार रुपये मिले। पूछताछ में वीरेंद्र ने बताया कि वह मेसर्स पोद्दार ज्वेलर्स सराफा बाजार जबलपुर से यह रकम लेकर हावड़ा जा रहा था। पकड़े गए रुपये जबलपुर पौद्दार ज्वेलर्स संचालक रमेश अग्रवाल के बताए जा रहे है। लेकिन रकम के संबंध में उसके पास कोई दस्तावेज नहीं हैं। जीआरपी ने वीरेंद्र को गिरफ्तार करते हुए रकम जब्त कर मामले को जांच में ले लिया है। जब्ती रकम के संदर्भ में तत्काल आयकर विभाग की अन्वेषण विंग को भी सूचित कर दिया गया। आयकर विभाग के सहायक निदेशक आरके गढ़वाल ने अपनी टीम के साथ जीआरपी थाने पहुंचकर और अपनी जांच शुरू कर दी। पकड़े गए युवक से पूछताछ में कई खुलासा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!