HomeBreaking Newsसराफा व्यापारी की आंख में मिर्ची झोंककर लूट की कोशिश,सीसीटीवी में कैद...

सराफा व्यापारी की आंख में मिर्ची झोंककर लूट की कोशिश,सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इंदौर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बदमाश ने सराफा बाजार पहुंचकर ज्वेलर्स की आंख में मिर्ची झोंकी दी। और फिर उसके हाथ से सोने के जेवरों से भरा डिब्बा लूटा। हालांकि व्यापारी ने तभी शोर मचा दिया औऱ आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह देवास से नागदा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह तकरीबन 40 से 50 ग्राम के आसपास सोने चांदी के आभूषण लूटकर फरार होने की कोशिश कर रहा था फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

CCTV में कैद हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार सराफा टीआई अमृता सोलंकी ने बताया कि शुभ गोल्ड दुकान से संचालक नवीन सोनी के साथ लूट की वारदात हुई है। आरोपी खुद को आनंद सोनी बता रहा है। नवीन सोनी ने बताया कि गुरुवार देर शाम को उनकी दुकान पर आरोपी पहुंचा। खुद को पीथमपुर का ज्वेलर बताया। बोला कि उसने नया धंधा डाला है उसे जेवर चाहिए। बाद में जितना भी माल लगेगा वह ऑर्डर कर देगा। उसने व्यापारी को अपना विजिटिंग कार्ड दिया। फिर व्यापारी को झांसे में लेकर उसके यहां के जेवर देखने लगा।
व्यापारी नवीन जेवर दिखाने लगा तो बदमाश ने बैग में से मिर्ची निकाली। नवीन के मुंह पर मिर्ची झोंककर उसके हाथ से डिब्बा लूट कर भागने लगा। तभी व्यापारी चिल्लाया। शोर सुनकर पड़ोसी दुकानदार भी आ गए। व्यापारी ने भी हिम्मत करके उसे पकड़ा। जब आऱोप को थाने लाए तो पहले बरगलाने लगा। बोला कि हमारा तो लेनदेन का विवाद है। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे में लूट का खुलासा हुआ। अभी आऱोपी कई बार अपने नाम और पते बदल रहा है। पुलिस को शंका है कि वह पारदी गैंग का सदस्य है। फिलहाल पुलिस उसके द्वारा बताए गए नाम व पते की तस्दीक कर रही है कि वो वास्तविक है कि नही।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!