HomeBreaking Newsभारतीय नारी,सब पर भारी:पति का कटा चालान तो आगबबूला हुई पत्नी,SDM पर...

भारतीय नारी,सब पर भारी:पति का कटा चालान तो आगबबूला हुई पत्नी,SDM पर चप्पल तानी,वीडियो देखें

बता दें कि महिला ने मौके पर सबके सामने एसडीएम को जमकर गालियां दी। हालांकि एसडीएम खुद को बचाने के लिए वहां से भाग निकले लेकिन महिला चप्पल लेकर एसडीएम के पीछे दौड़ी। स्थानीय लोगों ने महिला को समझाया इसके बाद पति-पत्नी घर चले गए। इसके बाद पुलिस ने उक्त महिला एवं उसके पति पर 353, 294, 323, 504, 188, 270, 332, 186 एवं 34 आईपीसी, 51(1) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं 71(1) मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ अधिनियम 1994 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया और महिला और उसके पति को हिरासत में लिया।


अशोकनगर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश (MADHYA PRADESH) में कोरोना महामारी (COVID-19) के चलते लगाए गए कोरोना कर्फ्यू (CORONA CURFEW) का पालन करा रहे प्रशासनिक अधिकारी से अभद्रता किए जाने का एक और मामला सामने आया है। घटना अशोकनगर (ASHOKNAGAR) के चंदेरी (CHANDERI) की है जहां गुरुवार की शाम एक महिला ने जमकर हंगामा करते हुए एसडीएम के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें अपशब्द कहे। इतना ही नहीं महिला ने एसडीएम पर चप्पल (SLEEPER) तक तान दी। पुलिसकर्मी ने महिला को रोकने की कोशिश की तो उसे बार-बार चप्पल मारीं। महिला पति का चालान काटे जाने से नाराज थी और उसने बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा किया।

क्या है पूरा मामला

एसडीएम

प्राप्त जानकारी के अनुसार,चंदेरी एसडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुवार शाम पुलिस टीम के साथ शहर के ढोलिया दरवाजे के पास कोरोना कर्फ्यू व कोविड नियमों का पालन करवा रहे थे। उसी दौरान पवन सोनी नामक युवक स्कूटी पर जा रहा था। पुलिस ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए जैसे ही उसे रोका उसके कागज दिखाने को कहा तो शख्स ने बदसलूकी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद एसडीएम ने शख्स को समझाया लेकिन वो अभ्रदता करता रहा। पुलिस ने उसका चालान काट दिया। उसके बाद शख्स घर पहुंचा तो उसकी स्कूटी की लाइट टूटी थी जिसे देखकर पत्नी हेमलता सोनी भड़क गई। पति ने सारी घटना अपनी पत्नी को बताई। फिर क्या गुस्से में महिला मौके पर पहुंच गई जहां पर उन्होंने जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर मौजूद एसडीएम को चप्पल से मारने की कोशिश की
महिला पहले तो पुलिसकर्मियों से उलझ गई और फिर एसडीएम के साथ भी अभद्रता करते हुए उन्हें जमकर अपशब्द कहे। विवाद कर रही महिला ने एसडीएम को मारने के लिए चप्पल तक तान ली और पुलिसकर्मियों के रोकने के बावजूद बार-बार एसडीएम को मारने की कोशिश की। इस दौरान महिला को रोकने की कोशिश कर रहे एक पुलिसकर्मी को महिला ने बार-बार चप्पल भी मारी। काफी देर तक हुए इस हंगामे के चलने के कारण पुलिसकर्मी एसडीएम को गाड़ी में बैठाकर ले गए तब कहीं जाकर हंगामा शांत हो पाया। एसडीएम पर महिला के चप्पल तानने की घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल पर कैद किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला का आरोप है कि एसडीएम और पुलिसकर्मियों ने मेरे पति को डंडे से मारा

वहीं महिला का आरोप है कि एसडीएम और पुलिसकर्मियों ने मेरे पति को डंडे से मारा उनके पैर पर चोट लगी और स्कूटी भी टूट गई। वहीं इस मामले पर एसडीएम का कहना है कि कलेक्टर के निर्देश पर चेकिंग की जा रही थी। शख्स बाजार में घूम रहा था, गाड़ी रोकने की कोशिश की तो उन्होंने अपनी स्कूटी मुझ पर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया लेकिन वह लगातार अभद्रता करता रहा जिसके बाद हमने उनका चालान बनाकर जाने दिया। इसके बाद उसकी पत्नी ने मुझ से अभद्रता की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक आवेदन तहसील कर्मचारी द्वारा पुलिस को दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और दंपति को गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!