ग्वालियर/मध्यप्रदेश……
लूट के मामले में फरार चल रहें पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने आज शिवपुरी लिंक रोड से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है बदमाश पर पूर्व से ही इनाम घोषित था और पुलिस को चकमा देकर छुपता फिर रहा था,लेकिन आज पुलिस के हत्थे चढ ही गया। आंतरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आंतरी में लूट प्रकरण पर आरोपी नेकसिया उर्फ संजय उर्फ नरोत्तम गुर्जर निवासी सांतऊ पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था,पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि इनामी बदमाश शिवपुरी लिंक रोड पर किसी काम से आया हुआ है। पुलिस ने बिना देर किए तत्काल घेराबंदी करके इनामी बदमाश को पकड लिया।
