बता दें कि बदमाशों ने बताया कि वे खरगोन से पिस्टल खरीद कर लाये थे और यहाँ 20 से 25 हजार में सौदा करते थे। शहर में लगातार अवैध हथियारों की तस्करी में खरगोन का कनेक्शन सामने आ रहा लेकिन अभी तक क्राइम ब्रांच इस चैन की मूल कड़ी तक नही पहुँच पायी है। ग्वालियर में लगातार खरगोन से अवैध हथियारों की तस्करी जारी है हर बार की तरह इस बार भी इन तस्करों को पकड़ के इतिश्री कर लिया जाएगा।
ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश की ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस (crime branch police) ने अवैध हथियारों (Illegal weapons) की तस्करी (Smuggling) से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार (arrest) किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 32 बोर की लोडेड 7 पिस्टल सहित चार तस्करो दो खरीददारों को पुलिस ने पकड़ा,न्यू कलेक्ट्रेट के पास बने मंदिर से किया गिरफ्तार,बदमाशों ने अवैध हथियार खरगोन से खरीदना बताया है। बहरहाल कोरोना काल में अवैध हथियारों की इतनी बड़ी डील किस मकसद से की जा रही थी पुलिस अब इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,एडिशनल एसपी क्राइम सतेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश कलेक्ट्रेट के पीछे अवैध हथियारों की डील करने वाले हैं। सूचना के बाद डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया ने टीआई क्राइम ब्रांच पप्पू यादव को घेराबंदी के निर्देश दिये। जब पुलिस कलेक्ट्रेट के पीछे बने मंदिर के पास पहुंची तो वहाँ चार संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिये।
पुलिस को देखते ही वो भागने लगे जिन्हें घेरकर पुलिस ने पकड़ लिए। पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर इनके पास से 5 लोडेड 32 बोर पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो बदमाशों ने दो पिस्टल बेचने की बाद बताई, उसके बाद बदमाशों की निशानदेही पर दोनों खरीददारों को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
