भोपाल/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश में कोरोना के संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोरोना वायरस की महामारी का फैलाव तीव्र होता जा रहा है, इसी के साथ मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ गए हैं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन भी लगा है इसके बावजूद भी वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमित के मामले के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एमपी में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इससे पहले भी कोरोना वायरस से कई पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।
ताज़ा मामला भोपाल व बैतूल से है। जहाँ भोपाल में एडिशनल एसपी राजेंद्र वर्मा (Additional SP Rajendra Verma) की कोरोना से मौत हो गई है।
बता दे एडिशनल एसपी राजेंद्र वर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद 17 अप्रैल को उन्हें कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ज्ञात हो कि पिछले 30 साल से सीआईडी शाखा की ड्यूटी शाखा में एडिशनल एसपी राजेंद्र वर्मा ने अपनी सेवाएं दी थी। वही कोरोना काल में कोरोना वॉरियर्स की तरह युद्ध करते हुए एडिशनल एसपी संक्रमित हो गए थे।
इसके बाद अब उनकी कोरोना से मौत हो गई है। वहीं शाम को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एडिशनल एसपी राजेंद्र वर्मा राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।
बैतूल के जेल अधीक्षक बृजकिशोर कूड़ापे का निधन

बैतूल/मध्यप्रदेश।
कोरोना से जारी इस जंग में अब एक और दुखद खबर सामने आई है,मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि अब बैतूल के जेल अधीक्षक का कोरोना वायरस से निधन हो गया हैं।
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के जेल अधीक्षक का निधन हो गया,बता दें कि बैतूल के जेल अधीक्षक बृजकिशोर कूड़ापे बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे, कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन जेल अधीक्षक बृजकिशोर कूड़ापे कोरोना से जंग हार गए हैं, वही बीते रात उनका निधन हो गया।
