बता दें कि 15 दिन पूर्व एसआइ देवड़ा के खिलाफ टीआइ जितेंद्र भास्कर के प्रतिवेदन पर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने लाइन अटैच कर दिया था। बताया जा रहा है कि उस दौरान भी एक महिला एसआइ देवड़ा से मिलने के लिए रोजाना थाने आ रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर टीआइ भास्कर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया था। लाइन अटैच करने के 15 दिन के अंदर ही उसे फिर से भैरवगढ थाने पर भेज दिया गया।
गौरतलब है कि पीड़ित महिला जब रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए चिमनगंज मंडी थाने पहुँची तो महिला के थाने पहुंचने की भनक सब इंस्पेक्टर विकास देवड़ा को लग गई।जिससे वह संघ सुप्रीमो की वीआईपी डयूटी छोड़कर सर्विस रिवॉल्वर लेकर थाने पहुंच गया और महिला और उसके पति को धमकाने की कोशिश करने लगा। ऐसे में चिमनगंज मंडी थाने के भीतर हंगामा खड़ा हो गया।
■जिस थाने में कभी सब इंस्पेक्टर विकास देवड़ा पदस्थ रहे थे अब उसी में उनकी गिरफ्तारी होगी
उज्जैन/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में रविवार को खाकी को शर्मसार करने का एक और मामला सामने आया है। दरअसल, इंदौर निवासी महिला के द्वारा उज्जैन के भेरुगढ़ थाने में पदस्थ एसआई पर घर में कैद कर दुष्कर्म ओर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है।दरअसल,भैरवगढ़ थाने पर पदस्थ एसआइ विकास देवड़ा के खिलाफ चिमनगंज पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि एसआइ ने उसे चार दिन तक राज रेसीडेंसी के एक फ्लैट में मारपीट कर दुष्कर्म किया। महिला रतलाम निवासी है तथा वह फिलहाल इंदौर में रह रही है। अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआई को निलंबित कर दिया अब उसकी गिरफ्तारी होना है, लेकिन एसआई वीवीआईपी ड्यूटी से ही लापता हो चुका है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,चिमनगंज थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि रविवार को रतलाम निवासी एक महिला ने शिकायत की है कि उसकी कुछ माह पूर्व इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर एसआइ विकास देवड़ा से दोस्ती हुई थी। महिला का पति कारोबार के सिलसिले में बाहर रहता है। महिला कुछ दिनों पूर्व इंदौर के पलासिया में रहने लगी थी। महिला का आरोप है कि उसके देवड़ा से काफी अच्छे संबंध बन गए थे। जिसके बाद उसने कई बार उससे दुष्कर्म किया। चार दिन पूर्व एसआइ देवड़ा ने उसे इंदौर से उज्जैन बुलाया था। यहां राज रेसीडेंसी में एक फ्लैट में रख रखा था। यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार रात को एसआइ देवड़ा ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने खुद को कमरे की बाथरूम में बंद कर बचाया था।
महिला के आरोप:सर्विस रिवाल्वर से डराकर बनाए थे संबंध

महिला का आरोप है कि एसआइ देवड़ा करीब छह माह पूर्व दोस्ती होने के बाद उसके घर आ गया था और सर्विस रिवाल्वर से डराकर दुष्कर्म किया था। धमकी भी दी कि किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसके पति को भी मरवा देगा। इसके बाद फ्लैट पर ही वरमाला डालते हुए जबरन फोटो खिंचवाया था। उसके बाद फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था।
आरोप -2
महिला का आरोप है कि एसआइ देवड़ा ने उसके जेवरात बिकवा दिए हैं। इसके अलावा उसके नाम पर रतलाम में आठ बीघा जमीन है जिसे भी वह बेचने के लिए दबाव बना रहा है।
थाने पर मचा हंगामा, टीआई ने दिखाई सूझबूझ

टीआई जितेंद्र सिंह भास्कर ने सूझबूझ दिखाई और मौके की नजाकत को देखते हुए महिला को बंधक बनाकर बलात्कार करने वाले सब इंस्पेक्टर विकास देवड़ा की सर्विस रिवॉल्वर रखवा ली और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी। ऐसे में दोपहर से लेकर शाम तक थाने पर हंगामा मचा रहा। हालांकि पीड़ित महिला और उसका पति टस से मस नहीं हुए, लिहाजा पुलिस को महिला की रिपोर्ट पर सब इंस्पेक्टर विकास देवड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। टीआई जितेंद्र सिंह भास्कर के मुताबिक महिला की रिपोर्ट पर सब इंस्पेक्टर विकास देवड़ा के खिलाफ धारा 376, 323, 506 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर किया गया है।
रंगीन मिजाज दरोगा पर पहले भी लग चुके हैं संगीन आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले भी सब इंस्पेक्टर विकास देवड़ा पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं और दो से तीन बार इसी के चलते इसे लाइन अटैच भी किया जा चुका है। नानाखेड़ा थाने पर पदस्थी के दौरान सब इंस्पेक्टर विकास देवड़ा पर कॉलगर्ल के माध्यम से सेक्स रैकेट संचालित करवाने और धन्नासेठों को हनीट्रैप करवाने का आरोप लग चुका है। तब इसे लाइन अटैच किया गया और विभागीय जांच भी हुई। बाद में इसे चिमनगंज मण्डी थाने पर पदस्थ किया गया तो इसने सहकर्मी महिला पुलिसकर्मियों पर डोरे डालने शुरू कर दिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर इसे फिर लाइन हाजिर किया गया। बाद में इसे भैरवगढ थाने भेज दिया गया। अभी ये भैरवगढ थाने पर ही पदस्थ था कि इसका यह एक और घिनौना कारनामा सामने आ गया। बहरहाल उम्मीद की जा रही है कि खाकी को दागदार कर पूरे पुलिस महकमे को बदनाम करने वाले इस वर्दीधारी की ये आख़िरी करतूत होगी।
इनका कहना
मामले में एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि एसआई विकास देवड़ा को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ चिमनगंज थाने में महिला द्वारा दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया है। मामले में विकास देवड़ा की गिरफ्तारी होना है। रविवार को उसकी ड्यूटी आरएसएस प्रमुख की सुरक्षा में लगी थी। वह ड्यूटी छोड़कर भाग गया है जिसकी तलाश जारी है।
