HomeBreaking Newsमहिला SI का रिश्वत मांगने का दबंग स्टाइल: 5 हजार दे वर्ना...

महिला SI का रिश्वत मांगने का दबंग स्टाइल: 5 हजार दे वर्ना 20 हजार लेकर दुष्कर्म की FIR ठोक दूंगी

बता दें कि इंदौर में एक महिला सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत का नाम फीस दिया है। वह एक युवक को थाने में बैठा कर फीस मांग रही है। SI कहती है- मेरी फीस मुझे दे दो नहीं तो सामने वाला मुझे 20 हजार तक दे देगा। मैं तुम्हारे खिलाफ में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दूंगी। तुम्हारी सात पीढ़ियां खराब हो जाएंगी। शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर साहिबा का रिश्वत मांगते हुए वीडियो पूरे शहर में तैर गया। अधिकारियों तक पहुंचा तो उनके कान खड़े हो गए। आनन-फानन में कृष्णा राठौर को लाइन हाजिर कर दिया गया।


इंदौर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (indore) से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां जुनी थाना क्षेत्र की SI कृष्णा राठौर (krishna rathor) द्वारा 5000 की रिश्वत की मांग की गई है। रिश्वत मांगते कृष्णा राठौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। फरियादी खंडवा के किशन मौर्या ने रिश्वत मांगने का वीडियो मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार को जब मामला अफसरों तक पहुंचा तो तत्काल SI कृष्णा राठौर को लाइन अटैच कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मामला इंदौर के जूनी थाने का है। वीडियो में SI कृष्णा राठौर एक युवक का धमकाते हुए दिख रही है। एसआइ किशन और उसकी मां कमला को बयान के लिए थाने बुलाया और कहा 5 हजार रुपये फीस दे देना वरना लड़की से आवेदन लेकर दुष्कर्म की एफआइआर कर दूंगी। दरअसल,युवक पर पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले को लेकर SI कृष्णा युवक को 5 हजार रुपए की मांग रही है। वह उसका भविष्य खराब करने की धमकी दे रही है। युवक किशन मौर्या के मुताबिक यह वीडियो 1 महीने पहले का है। उसकी पत्नी रितु ने जूनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करने के बाद SI कृष्णा राठौर ने उसे बुलाया था। उसे दिन भर थाने में बैठाए रखा। शाम को उसे कहा कि पत्नी की बहन दुष्कर्म के केस दर्ज करने के लिए मुझे 20 हजार रुपए दे रही है। मेरी फीस मुझे दे दो वरना मैं तुम पर दुष्कर्म का केस कर दूंगी। सिर्फ 5 हजार में तुम्हारा काम हो जाएगा। नहीं तो तुम्हारी 7 पीढ़ियां खराब हो जाएंगी।

इनका कहना

फरियादी किशन के मुताबिक एसआई ने पहले 1 मार्च को बुलाया था। उन्हें समझाया कि मेरा पत्नी से मामूली विवाद है। एसआइ ने कहा तेरी पत्नी की बहन की तरफ से दुष्कर्म का केस कर लूंगी। इसके बाद एसआइ ने दोबारा बुलाया और रुपये मांगे। किशन ने एसपी और टीआइ को शिकायत की तो एसआई ग्वालटोली में रहने वाले रिश्तेदारों के पास पहुंची और समझौता का बोलने लगी।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!