HomeBreaking NewsEOW ने 20 हजार की रिश्वत लेते जनपद के CEO को रंगेहाथों...

EOW ने 20 हजार की रिश्वत लेते जनपद के CEO को रंगेहाथों दबोचा

उज्जैन/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरों के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के उज्जैन में ईओडब्ल्यू (EOW) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसे लेकर उज्जैन के पास तराना में जनपद के सीईओ केपी सिंह उर्फ कोमल प्रसाद राज सिंह को ईओडब्लू की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी सीईओ ने ग्राम बेलरी के सरपंच से सीसी रोड के 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस पर सरपंच ने ईओडब्लू उज्जैन से शिकायत कर दी। बुधवार को ईओडब्लू की टीम ने ट्रैप कर आरोपी सीईओ को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

कार्रवाई करती EOW की टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार,उज्जैन जिले की तराना तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलरी के सरपंच रामचंद्र धाकड़ की शिकायत पर ईओडब्लू ने बुधवार को 20 हज़ार की रिश्वत लेते जनपद सीईओ कोमल प्रसाद राज सिंह को पकड़ा है। मौके पर पहुंचे ईओडब्लू डीएसपी संजीव पाठक ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। विगत दिनों सरपंच ने बताया था कि आरसीसी रोड की राशि स्वीकृत करवाने के लिए जनपद सीईओ ने 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। सरपंच को ट्रैप कर रंगे हाथ पकड़ा गया है।
पूर्व के रिकॉर्ड भी सरपंच के देखे जा रहे हैं। अगर रिकॉर्ड मिलता है तो कार्रवाई में और सख्ती की जाएगी। आरोपी केपी राज सिंह भोपाल के 30 निर्मल एनक्लेव विट्ठल नगर लालघाटी भोपाल का रहने वाला है। फरियादी रामचंद्र धाकड़ ने बताया कि बेलरी में आरसीसी की रोड को स्वीकृत कराने के लिए काफी दिनों से चक्कर काट रहा था। जिसके बाद सीईओ से मिला तो उन्होंने 20 हजार की डिमांड कर दी, जिस पर ईओडब्लू को शिकायत कर दी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!