HomeBreaking Newsमतदान के दिन सिंधिया का ऑडियो वायरल,कांग्रेस नेता से बोले- मेरी प्रतिष्ठा...

मतदान के दिन सिंधिया का ऑडियो वायरल,कांग्रेस नेता से बोले- मेरी प्रतिष्ठा दांव पर है,साथ दो

बता दें कि मध्यप्रदेश में उपचुनाव के लिए 28 सीटों पर वोटिंग शुरु हो गई है। 12 मंत्रियों की साख दांव पर लगी हुई है। कांग्रेस – बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है, वहीं इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया का ऑडियो वायरल हुआ है।

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही प्रचार प्रसार का दौर भी समाप्त हो चुका है। हालांकि इस उपचुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। वहीं इससे पहले ऑडियो-वीडियो वायरल होना आम रहा। अब एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो ज्योतिरादित्य सिंधिया का है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस ऑडियो में आवाज राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की है।
वहीं कथित ऑडियो में वह कांग्रेसी नेता से समर्थन की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। इस कथित ऑडियो मैं कांग्रेस नेता विपिन पाटनी ररसे सिंधिया की बात का दावा किया जा रहा है। इस वायरल ऑडियो में ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते सुनाई दे रहे है कि, मेरी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, साथ दो।

नंबर वन पुलिस डॉटकॉम (न्यूज) कथित वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!