बड़ा सवाल सीएसपी लेवल के अधिकारी को गंदी राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते जिस प्रकार ट्रांसफर किया गया ,तो आगे से विभाग में जिम्मेदारी निभाने की जगह व्यवस्था बिगड़ने पर भी कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा, कुल मिलाकर यह समाज एवं पुलिस विभाग के लिए नकारात्मक मैसेज है !! वही सीएसपी ने कल ही कह दिया था,मैंने अपनी ड्यूटी निभाई है तथा आगे भी दमदारी से ड्यूटी करुंगी !!
भोपाल/उज्जैन/मप्र।
उज्जैन सीएसपी को बीजेपी नेता से पंगा लेना महंगा पड़ गया है। भाजपा नेता से झड़प के बाद 48 घंटों के अंदर सीएसपी ऋतु केवरे का ट्रांसफर उज्जैन से ग्वालियर कर दिया गया।

क्या था पूरा मामला,घटना का वीडियो
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के किसानों के खाते में बीमा राशि ट्रांसफर करने के कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन दौरे पर पहुंचे थे, जहां सीएम के हेलीपैड से उतरते समय बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के साथ बीजेपी का एक पूर्व पार्षद ओम अग्रवाल हेलीपैड पर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था,लेकिन सुरक्षा के चलते पुलिसकर्मियों ने ओम अग्रवाल को रोक दिया। इस पर अग्रवाल पुलिसकर्मियों भिड़ गया और दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। विवाद बढ़ता देख मौके पर सीएसपी पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। इस दौरान बीजेपी के नेता ऋतु केवरे से उलझ गए और सीएसपी को ट्रांसफर कराने की लगातार धमकी दे डाली ,इसी बीच एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग किया। इस पूरे घटनाक्रण के 48 घंटे बाद सीएसपी ऋतु केवरे का तबादला ग्वालियर कर दिया गया है। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों और बीजेपी नेता के बीच जमकर झड़प होती दिखाई दे रही है। इस दौरान पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है।
कांग्रेस नेता ने तंज कसा प्रदेश में दो तरह के कानून
बता दें कि बीते दिनों प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेसी नेता ने एसडीएम को ज्ञापन सोते वक्त उनके चेहरे पर कालिख पोत दी थी। जिसके बाद प्रदेश में हंगामे की स्थिति मच गई थी। वहीं एसडीएम ने पूर्व विधायक सहित कांग्रेस के 22 नेताओं पर प्रकरण दर्ज करवाया था। जिसके बाद घटना के विरोध में राष्ट्रीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वही अफसरों के साथ-साथ तहसीलदार पटवारी हड़ताल पर चले गए
कांग्रेस नेता द्वारा एसडीएम का मुँह काला किया गया
अब छिंदवाड़ा जिले में एसडीएम के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला गर्माता जा रहा है। जहां अब इस मुद्दे पर सियासी लड़ाइयां शुरू हो गई है। इस मुद्दे पर अब तक कई बीजेपी और कांग्रेसी नेता के बयान सामने आ चुके हैं जिसके बाद कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के लिए अलग-अलग कानून होने की बात कही है।
दरअसल नरेंद्र सलूजा ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले में एक कांग्रेसी नेता द्वारा अधिकारी के मुंह पर कालिख पोतने के बाद उस पर हत्या के प्रयास की धारा सहित कई नेताओं पर कई तरह के प्रकरण दर्ज किए गए। जबकि ऐसा ही एक वाकया उज्जैन में भी हुआ। उज्जैन में भाजपा नेता ने सरेआम एक टीआई को धक्का दे दिया। जिसमें टीआई को फैक्चर भी हुआ महिला सीएसपी को अपशब्द भी कहे गए। बावजूद इसके बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई होने की जगह उल्टा महिला सीएसपी पर कार्यवाही कर दी गई। इसी के साथ कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कैसे मामा है जो एक भांजी महिला सीएसपी के उनके राज्य में होने वाली गलत चीजों को रोकने पर तबादला की धमकी देते हैं।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर निशाना साधा
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक प्रदेश में दो तरह के कानून हैं। कांग्रेस के लिए अलग, बीजेपी के लिए अलग। महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने की घटना, जहां भाजपा नेताओं की अध्यक्षता को खुला संरक्षण मिला हुआ है। आखिर यह कैसे मामा?
अगले दिन ही भाजपा नेता पर कार्यवाही की बजाय , मामा के राज में उन्हें रोकने वाली भांजी महिला सीएसपी का तबादला ?
एक प्रदेश में दो क़ानून…
कांग्रेस के लिये अलग , भाजपा के लिये अलग..?
महिला अधिकारी को प्रताड़ित की घटना , ये कैसे मामा ?
भाजपा नेताओ की अभद्रता को खुला संरक्षण…
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) September 19, 2020
