मुरैना/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है जिसके चलते असमय ही खाकी काल की गार में समा रही है। सीहोर के बाद अब मुरैना में एक और आरक्षक ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। दरअसल,मुरैना में 5वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक रामकुमार शर्मा की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी। पिछले कुछ रोज पहले वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। डीजीपी ने ट्वीट कर आरक्षक के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये है। आरक्षक रामकुमार शर्मा पिछले 29 वर्षों से पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे थे।
श्री रामकुमार शर्मा आरक्षक5वीं बटालियन जिला मुरैना का कर्तव्यरत रहते हुए कोरोना संक्रमण के कारण 14 सितंबर को दुःखद निधन हो गया है पुलिस विभाग में इनकी29वर्ष की उत्कृष्ट सेवा रही है। मध्य प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से मैं श्री रामकुमार शर्मा को नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। pic.twitter.com/aVs55AOO1B
— DGP MP (@DGP_MP) September 15, 2020
