बता दें कि कांग्रेस नेता ऋषभ भदाैरिया ने कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्टाें के खिलाफ याचिका भी दायर की थी। इसके बाद ही जिला दंडाधिकारी कार्यालय से जिला बदर का नाेटिस जारी किया गया था। जिसमें 16 आपराधिक प्रकरणाें का हवाला देते हुए कार्रवाई की गई थी। ऋषभ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी, मारपीट,बलवा,हरिजन अत्याचार,अवैध हथियार रखने सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर में दर्पण कालाेनी में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ऋषभ भदाैरिया ने अपनी पत्नी भावना की गाेली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने घर के अंदर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटना रात करीब ढाई बजे की है। बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच में किसी बात काे लेकर विवाद हुआ था, इसी दाैरान गुस्से में ऋषभ ने पत्नी पर फायर कर दिया। जिस समय घटना हुई बच्चे भी वहीं साे रहे थे, मां काे गाेली लगते देख वह भी डरकर सहम गए। आराेपित अपनी पत्नी काे गाेली मारने के बाद माैके से फरार हाे गया है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,दर्पण कालाेनी में ऋषभ भदाैरिया अपनी पत्नी और दाे बच्चाें के साथ निवास करते हैं। उनके पास वाले घर में ही पिता एवं अन्य सदस्य रहते हैं। रात काे ढाई बजे गाेली चलने की आवाज सुनकर पिता एवं अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद तत्काल पुलिस काे घटना की जानकारी दी गई। हालांकि काेई भी परिवार का सदस्य फिलहाल इस बारे में कुछ भी बता नहीं रहा है। पुलिस बच्चाें एवं अन्य परिजनाें से बात कर कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है।
सोमवार सुबह थाटीपुर पुलिस को सूचना मिली कि राम नगर में रहने वाले ऋषभ भदौरिया ने पत्नी भावना को गोली मार दी है। जानकारी ऋषभ के पिता कृष्णकांत ने ही दी। FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और न ही मौके से कोई हथियार बरामद हुआ है। ऋषभ आदतन अपराधी बताया जा रहा है।
कैसे दिया हत्या को अंजाम

रविवार-सोमवार दरमियानी उसने पत्नी भावना भदौरिया से विवाद शुरू किया। उसे शक था कि पत्नी उससे कुछ छुपा रही है। रात को 3 बजे इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद हुआ तो सनकी कांग्रेस नेता ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस पर पास ही सो रहे उसके दोनों बच्चों की नींद खुल गई। इसी बीच उसने पत्नी पर हथियार तान दिया। वह बचने के लिए बाहर की तरफ भागी। रूम से निकलकर अभी वह आंगन में आई थी तभी ऋषभ ने उसके सिर को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गोली उसके सिर में गोली लगी और वह वहीं ढेर हो गई। इसके बाद आरोपी हथियार और अपना जरुरी सामान लेकर भाग गया।

2 अप्रैल काे ग्वालियर चंबल में भड़की हिंसा के दाैरान ऋषभ का नाम चर्चाओं में आया था

दर्पण कालाेनी थाटीपुर में कांग्रेस नेता ऋषभ भदाैरिया का निवास हैं। यह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पूर्व प्रवक्ता भी रह चुके हैं। दाे अप्रैल काे ग्वालियर चंबल में भड़की हिंसा के दाैरान ऋषभ का नाम चर्चाओं में आया था। इस मामले में इनका नाम भी आया था। साथ ही पुराने आपराधिक प्रकरणाें के चलते जिला दंडाधिकारी की तरफ से वर्ष 2020 में ऋषभ के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई का नाेटिस भी जारी किया गया था। आज सुबह जब लाेगाें ने ऋषभ के घर से गाेली चलने की आवाज सुनी ताे सब हैरान रह गए, अंदर जाकर देखा ताे भावना का लहूलुहान शव घर में पड़ा था। पुलिस माैके पर जांच में जुटी है।
कई बड़े नेताओं से संबंध
जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि आरोपी के रूम में उसके कई बड़े नेताओं के साथ फोटो लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ उसका फोटो है। प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री के साथ भी उसक फोटो हैं।
