HomeBreaking Newsसड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष,पथराव-लाठीचार्ज,दरोगा का...

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष,पथराव-लाठीचार्ज,दरोगा का सिर फूटा,मासूम की मौत

शिवपुरी/करैरा/मप्र।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा स्थित भितरवार रोड पर मौजूद ग्राम रामनगर गधाई में मंगलवार की सुबह रोड निर्माण के दौरान पाइप डालने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।देखते ही देखते वहां पथराव और लाठीचार्ज जैसी स्थिति निर्मित हो गई। पथराव में SI राघवेंद्र यादव को सिर में चोट आई है,वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का कहना है कि लाठी लगने से 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। विवाद के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। घटनाक्रम में SI राघवेंद्र सिंह यादव घटना के बाद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया।

घटना में सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र यादव गम्भीर रूप से घायल

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,करैरा से भितरवार मार्ग पर रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान रामनगर गधाई में एक स्थान पर रोड पर पानी भरता है। उस जगह पर पाइप डालने का काम होना था, इसमें जाटव पक्ष के लोग पाइप डालने से मना कर रहे थे, जबकि सेन समाज के लोग पाइप डालने के पक्ष में थे। इसी पर से दोनों के बीच विवाद की स्थिति थी। मामले की सूचना पर से मंगलवार करीब 11 बजे नायब तहसीलदार रूचि अग्रवाल और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे।
नायब तहसीलदार रुचि अग्रवाल ने पुलिस फोर्स बुलाया। उसके बाद विवाद की घटना हुई है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पथराव किया और जबाब में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।
लाठीचार्ज के दौरान हुई भगदड़ में मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। इधर, मामले की सूचना पर से भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी चक्काजाम में बैठ गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं। रामनगर गधाई गांव करैरा विधायक का ग्रह गांव है, लेकिन घटना के वक्त विधायक यहां मौजूद नहीं थे।

घटना में मासूम की मौत

घटना में 6 महीने के बच्चे के सिर पर गंभीर चोट से मौत

घटना में अशोक जाटव नामक युवक के 6 माह के मासूम बेटे शिवा की मौत हो गई। वहीं, पथराव में करैरा थाने के सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह यादव घायल हो गए। घटना के बाद से ग्रामीण मौके पर चक्काजाम करके मौके पर बैठ गए। परिजन का आरोप है कि, पुलिस की लाठीचार्ज से उनके बेटे की हत्या हुई है। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। इधर, सुरक्षा को लेकर जिलेभर से पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है।

विधायक बोले,दोषियों पर कार्रवाई हो

रामनगर गधाई गांव करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव का है। घटना के समय विधायक चंदेरी में थे, जो सूचना मिलने पर करैरा पहुंच गए। करैरा विधायक ने चक्काजाम कर रहे लोगों से कहा कि, उनके साथ पुलिस का रवैय्या ठीन नहीं था। इस तरह से लोगों की मारपीट नहीं करना चाहिए थी, एक बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल भी मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!