HomeBreaking Newsबड़ी कामयाबी:पुलिस ने 47 लाख 20 हजार के गांजे के साथ दो...

बड़ी कामयाबी:पुलिस ने 47 लाख 20 हजार के गांजे के साथ दो तस्करों को धरदबोचा

सतना/मध्यप्रदेश।

गांजे के अवैध तस्करों एवं नशीली दवाई के कारोबारियों पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसते हुए लगातार कार्रवाईयां की जा रही हैं। इसी तारतम्य में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही पुलिस की मुहिम में पुलिस ने पौने तीन क्विंटल किलो गांजा बरामद किया हैं। इसके साथ पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से 47 लाख 20 हजार रुपए का गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों को न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे बड़े रैकेट का पता चलेगा।

क्या है पूरा मामला

पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे घटना की जानकारी दी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गांजे की खेप ओडिशा से सतना लाई गई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजा की तस्करी की जा रही है। इसके बाद एक जांच टीम गठित की गई और जांच की तो वहां से गांजा मिला। गांजे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांजा तस्करों का नाम आशीष चौहान और राजू है। दोनों सतना के कोठी के रहने वाले हैं। इसके अलावा पूछताछ में मुन्ना पंडित नामक व्यक्ति के खेत में ट्यूबवेल के पास छुपा कर रखा गया गांजा जब्त किया गया।’ पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कुल 472 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, इसकी कीमत 47 लाख 20 हजार रुपये है। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपित राजकरण फरार है। इसके साथ ही गांजा की चैन सप्लाई को तोड़ने पुलिस जुट गई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!