HomeBreaking NewsBIG SALUTE:दूध से अभिषेक किया जाए तो भी कम,दिव्यांग की जान बचाने...

BIG SALUTE:दूध से अभिषेक किया जाए तो भी कम,दिव्यांग की जान बचाने के लिए उफनती नहर में कूद गया जांबाज दारोगा

बता दें कि अलीगढ़ पुलिस के जांबाज सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने बचपन में तैराकी सीखी, उसके बाद कई सालों तक कभी तैराकी नहीं की लेकिन जनता की जान बचाने के लिए ए खाकी किस कदर समर्पित है यह दुनिया को दिखा दिया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए न केवल नहर में छलांग लगाई, बल्कि युवक को सकुशल बाहर भी निकाला।


अलीगढ़/उत्तरप्रदेश।

कभी-कभी कुछ लोग मानवता के लिये कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी अमिट छाप हमेशा लोगों के दिलों में रह जाती है। खाकी के दामन पर दाग अच्छे नही होतें पर कुछ दाग ऐसे होतें हैं कि लोगों के व्यक्तित्व को अमर कर जातें हैं। कुछ ऐसा ही कारनामा यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने कर दिखाया है जिसकी प्रशंसा क्या आम क्या खास कोई भी करते हुए थक नही रहा है।

जिन्होंने कुछ समय पूर्व आयी हिन्दी फ़िल्म नायक जिसमें की पत्रकार बने अनिल कपूर एक दिन के मुख्यमंत्री बनतें हैं के उस काल्पनिक दृश्य को जीवंत कर दिया जहाँ कुछ लोग मिलकर मानवता के लिए किए गए कार्य के लिए अपने नायक (हीरो) का दूध से नहलाकर अभिषेक करतें हैं लगभग कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला।

दरअसल,उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में एक जबांज सब इंस्पेक्टर ने एक बार फिर पुलिस (UP Police) महकमे का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने जान की बाजी लगाकर गंगनहर में डूब रहे एक दिव्यांग व्यक्ति की जान बचाई है। दारोगा के इस काम की हर कोई तारीफ कर रहा है। मामला सामने आने के बाद सोमवार को योगी सरकार ने 50 हजार रुपये के ईनाम का ऐलान किया। इसके अलावा अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी सब इंस्पेक्टर आशीष को प्रशस्ति पत्र और 25 हज़ार रुपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

एसएसपी कलानिधि नैथानी सब इंस्पेक्टर आशीष को सम्मानित करते हुए

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,घटना अलीगढ़ के थाना दादों इलाके की है। सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार दादों क्षेत्र की पुलिस चौकी पर तैनात हैं। आशीष कुमार की ड्यूटी गंगा दशहरा के अवसर पर नहर के समीप लगी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को एक दिव्यांग व्यक्ति गंगनहर में डूबने लगा था। वह नहर के बीचोंबीच चला गया था और मदद की गुहार लगा रहा था। मौके पर तमाम लोग मौजूद थे, लेकिन पानी में कूदने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा था। इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही दारोगा आशीष कुमार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी। दारोगा आशीष कुमार ने नहर में डूब रहे व्यक्ति पन्नालाल पुत्र तेज सिह यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम हारुनपुर खुर्द थाना दादों को उपनिरीक्षक आशीष कुमार ने सकुशल नहर से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद दारोगा को वहीं हैंडपंप के पानी से नहलाया गया। उनकी वर्दी और शरीर पर लगी मिट्टी को साफ किया गया। मौके पर मौजूद हर शख्स ने दारोगा के इस काम की जमकर तारीफ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

गृह विभाग ने भी इनाम देने का किया ऐलान

वहीं, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा भी सब इंस्पेक्टर को 50 हज़ार नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। यूपी पुलिस ने भी सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार द्वारा किए गए रेस्क्यू का वायरल वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है।ऐसा इस वजह से किया गया है ताकि अन्य पुलिसकर्मियों का भी मनोबल बढ़े और वह भी हमेशा इसी तरह ड्यूटी पर तत्पर रहें।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!