HomeBreaking Newsघट्टिया स्वास्थ्य केंद्र के BMO की घटिया हरकत:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने...

घट्टिया स्वास्थ्य केंद्र के BMO की घटिया हरकत:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने साथियो के साथ BMO की शराब पार्टी

उज्जैन/मध्यप्रदेश।

कोरोना कहर के बीच जहाँ सारा देश व प्रदेश इस महामारी से झूझ रहा है और लोग अपनों को खोने का गम नही भुला पा रहें हैं। वहाँ एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति की हरकत नाक़ाबले बर्दाश्त है जो सिस्टम को शर्मसार कर रही है। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के घट्टिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के BMO डॉ अनुज शाल्य का एक फोटो वायरल होने से हड़कंप मचा गया। फोटो में डॉ अनुज अपने एक मित्र और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राहुल भावसार के साथ शराब सिगरेट के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे है। फोटो कब का है यह साफ नहीं है लेकिन फोटो में दिखाई दे रहे बीएमओ डॉ अनुज शाल्य और कर्मचारी राहुल भावसार ही है।
खास बात यह है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र घट्टिया की लैब का फोटो है। चर्चा है कि फोटो में तीन लोग दिखाई दे रहे है जिसमें दो लोगों के सिर पर हरा कपड़ा बंधा हुआ है। बीच में बैठे शख्स डॉ अनुज है और सीधे हाथ की और कार्नर पर बैठा कर्मचारी राहुल भावसार है जो की टीबी केंद्र पर अभी भी पदस्थ है। घट्टिया के SDM गोविन्द दुबे ने कहा कि मामला आज संज्ञान में आया है। जांच कराएंगे। इसकी पुष्टि कराते है। फोटो कब का है यह पता नहीं चल पाया है।

इनका कहना

डॉ अनुज का कहना है की ये फोटो मेरा ही है लेकिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्र का नहीं बल्कि सरकारी आवास का है। इसमें जो एक कर्मचारी दिख रहा है उसका भी ट्रांसफर हो चुका है फोटो 14 महीने पुराना है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!