HomeBreaking Newsमध्यप्रदेश में एडीशनल एसपी के तबादले,6 पुलिस अधिकारी मुख्यालय में पदस्थ किए

मध्यप्रदेश में एडीशनल एसपी के तबादले,6 पुलिस अधिकारी मुख्यालय में पदस्थ किए

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में एडीशनल एसपी के तबादले किए गए हैं। कुल 25 एडिशनल एसपी के ट्रांसफर हुए हैं। इसे लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
राज्य सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के 25 अफसरों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग ने सोमवार देर शाम इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक राजभवन की सुरक्षा के कमांडेंट अरुण कुमार को जबलपुर 6वीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है। जबलपुर में एसटीएफ एसपी नीरज सोनी को बैतूल शहर में पदस्थ किया गया है।
आदेश के मुताबिक विभिन्न शहरों में मैदानी पोस्टिंग वाले 6 अफसरों को पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में अटैच किया गया है। इसमें कटनी शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा भी शामिल हैं। बताया जाता है कि कटनी में बीजेपी विधायक उन्हें हटाने की मांग कर रहे थे।

लिस्ट देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!