बता दें कि पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप द्विवेदी को नया जीवन देने के लिए पुलिस ने 200 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इस ग्रीन कॉरिडोर से इंस्पेक्टर प्रदीप द्विवेदी को शहडोल मेडिकल कॉलेज से जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए विशेष निगरानी में ले जाया गया इंस्पेक्टर प्रदीप द्विवेदी को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से जबलपुर शिफ्ट करने के लिए एक विशेष एंबुलेंस जबलपुर से ही बुलाई गई। जिसमें अनुभवी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में वेंटिलेटर के माध्यम से जबलपुर ले जाया जा रहा था।
शहडोल/जबलपुर/मप्र।
कोरोना संक्रमण के बाद शहडोल में पुलिस निरीक्षक की कोरोना से मौत हो गई। जिले में टीआई प्रदीप द्विवेदी को रविवार को ही मेडिकल काॅलेज से जबलपुर रेफर किया गया था। इसके बाद उन्हें शहडोल से जबलपुर के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। जबलपुर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप द्विवेदी लाइन में तैनात थे। वह लगातार कोविड ड्यूटी में थी। इसी दौरान संक्रमित हुए थे। पिछले तीन सप्ताह से उनका शहडोल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। रविवार को ज्यादा तबीयत खराब होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया। इसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें एम्बुलेंस से जबलपुर ले जाया गया।
ग्रीन कॉरिडोर में एम्बुलेंस दोपहर 12 बजे निरीक्षक प्रदीप द्विवेदी को लेकर जबलपुर के लिए मेडिकल देखरेख के साथ एम्बुलेंस निकली। इसके लिए सुविधायुक्त एम्बुलेंस भी जबलपुर से शहडोल पहुंची थी। इसके लिए चार जिलों में पुलिस बल की तैनाती की गई। इसमें शहडोल, उमरिया व डिंडोरी जिले का शहपुरा कुंडम मार्ग से जबलपुर के रास्ते को चुना गया है।
जबलपुर से आई विशेष एंबुलेंस से निरीक्षक को डॉक्टर सचिन करकुर की टीम के साथ भेजा गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की टीम के अलावा एसपी अवधेश गोस्वामी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। करीब 3 घंटे 40 मिनट का सफर तय करने के बाद इंस्पेक्टर ने कुछ देर बाद जबलपुर में दम तोड़ दिया।
एसपी ने निभाई मुख्य भूमिका
शहडोल एसपी अवधेश गोस्वामी के विशेष प्रयासों से ही इंस्पेक्टर प्रदीप द्विवेदी को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से जबलपुर शिफ्ट किया जा रहा था। एसपी अवधेश गोस्वामी लगातार इंस्पेक्टर के परिजनों और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के संपर्क में रहे वह हर दिन इंस्पेक्टर की स्वास्थ संबंधी जानकारी लेकर खुद ही निर्णय लेते रहे। रविवार को जब इंस्पेक्टर को शिफ्ट किया जा रहा था तब भी एसपी मौके पर खड़े होकर पूरी स्थिति का जायजा खुद लेते रहे। एसपी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश डीएसपी यातायात अखिलेश तिवारी थाना प्रभारी सोहागपुर योगेंद्र सिंह परिहार मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा पहुंचे हॉस्पिटल, पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी


जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दीपक मिश्रा, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, थाना प्रभारी ओमती एस.पी.एस. बघेल, जबलपुर हास्पिटल पहुचे तथा जबलपुर हास्पिटल में कार्यवाहक निरीक्षक दिवगंत श्री प्रदीप द्विवेदी को गार्ड ऑफ ऑनर एवं श्रृद्धांजली एवं पुष्पांजली अर्पित करते हुये हास्पिटल में मौजूद बेटे विकास द्विवेदी एवं रिश्तेदारों से चर्चा करते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने परिवारजनों को सांत्वना दी एवं कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार आपके साथ है तथा आपके द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं के लिये आदेशित किया गया।
