बता दें कि शिवपुरी के चिटोरा विनेगा क्षेत्र में सालों पहले बड़े स्तर पर जमीन का क्रय विक्रय हुआ था। सत्येंद्र सिंह सेंगर ने सोलर एनर्जी प्लांट को जमीन विक्रय की थी जिसमें वन विभाग की भूमि भी शामिल थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त को की गई थी। जांच के बाद लोकायुक्त ने प्रथम दृष्टया अपराध को पाते हुए शिवपुरी के तत्कालीन एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर, तत्कालीन तहसीलदार रोहित रघुवंशी, वर्तमान में करैरा और घोटाले के समय शिवपुरी पदस्थ तहसीलदार जीएस बैरवा, वरिष्ठ उप पंजीयक अशोक कुमार, उप पंजीयक कार्यालय में पदस्थ महेंद्र सिंह कौरव, राजस्व निरीक्षक नितेंद्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार शारदा पाठक, पटवारी अमृता शर्मा और जमीन विक्रेता सत्येंद्र सिंह सेंगर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
शिवपुरी/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों पर लोकायुक्त की कार्यवाहियां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में लोकायुक्त ने सालों पहले शिवपुरी के चिटोरा विनेगा क्षेत्र में हुए भूमि घोटाले में राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी कार्यवाही की जद में आ गए हैं। लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज कर ली है, वहीं कई और अधिकारी भी जांच के दायरे में आ रहे हैं जिनमें एक अपर कलेक्टर भी बताए जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,शिवपुरी में चिटोरा विनेगा क्षेत्र में पिछले समय बड़े स्तर पर जमीन का क्रय विक्रय हुआ था जिसमें विवादित जमीन कारोबारी सत्येंद्र सिंह सेंगर ने सोलर एनर्जी प्लांट को जमीन विक्रय की थी। इसमें वन भूमि का भी क्रय विक्रय हुआ था। लोकायुक्त पुलिस ने इस प्रकरण में एक संज्ञान लेते हुए जांच उपरांत शिवपुरी के तत्कालीन एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर, तत्कालीन तहसीलदार रोहित रघुवंशी, तहसीलदार जीएस बेरवा जो वर्तमान में करैरा में पदस्थ हैं, वरिष्ठ उप पंजीयक अशोक कुमार उप पंजीयक कार्यालय में पदस्थ महेंद्र सिंह कौरव, राजस्व निरीक्षक नितेंद्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार शारदा पाठक, पटवारी अमृता शर्मा और जमीन विक्रेता सत्येंद्र सिंह सेंगर के विरुद्ध धारा 120 बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात 7 के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी में हुए इस भूमि घोटाले मे शिवपुरी में पदस्थ रहे एक एसडीएम जो वर्तमान में अपर कलेक्टर हैं वह भी जांच के घेरे में आ रहे हैं।
इनका कहना
इस पूरे मामले को लेकर ग्वालियर लोकायुक्त एसपी संजीव सिन्हा ने कहा कि शिवपुरी में जमीन घोटाले की जांच उपरांत दस दिन पहले एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में विवेचना जारी है।
