इंदौर/मध्यप्रदेश।
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके सबसे ज्यादा शिकार स्वास्थ्यकर्मी व पुलिसकर्मी हुए हैं। इसके कारण आज एक और कोरोना योद्धा को अपनी जान से हाथ धोना पड़े। रविवार सुबह आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह (44) की कोरोना के चलते मौत हो गई।
सीधी के रहने वाले संतोष सिंह लंबे समय से यहां पदस्थ थे। उनकी 12 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से वह कोविड-19 से जूझ रहे थे और निजी अस्पताल में भर्ती थे लेकिन रविवार सुबह उनका निधन हुआ है।
