HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री ने आजीवन कारावास की सजा पाने वाले,निलंबित DSP को सेवा से...

मुख्यमंत्री ने आजीवन कारावास की सजा पाने वाले,निलंबित DSP को सेवा से बर्खास्त किया

बता दें कि 15 साल पहले कोंच कोतवाली में हुई सपा नेता समेत तीन लोगों की हत्या के मामले में शुक्रवार को अपर सत्र न्यायायलय ने अपना फैसला सुनाया था। अदालत ने वर्तमान में कानपुर के कर्नलगंज में तैनात सीओ भगवान सिंह समेत आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

लखनऊ/उत्तरप्रदेश।

न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा से दंडित किए गए पुलिस उपाक्षीक्षक (डीएसपी) भगवान सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। भगवान सिंह पहले से निलंबित चल रहे थे। भगवान सिंह सब इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर प्रोन्नत हुए थे। जालौन के कोंच में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनाती के दौरान दर्ज हुए एक मुकदमे में सक्षम न्यायालय ने गंभीर दुराचार का अपराध दोषसिद्ध होने पर सजा सुनाई है। न्यायालय ने आजीवन कारावास के साथ 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने सभी आरोपियों पर गुरुवार को दोष सिद्ध किया। इनमें से एक आरोपी कोतवाल देवदत्त सिंह राठौर की मौत हो चुकी है।

क्या था पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जालौन जिले के कोंच में एक फरवरी 2004 को दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी को लेकर वैरवी करने के लिए सपा नेता महेन्द्र सिंह कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि तत्कालीन कोतवाल डीडी सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने गोलियां चला दी थीं। गोलीकांड में महेन्द्र सिंह, उनके भाई सुरेन्द्र सिंह और दयाशंकर झा की मौत हो गई थी। कोतवाली में सपा नेता समेत तीन की हत्या की खबर से राजधानी तक गूंज गई थी। घटना के बाद कोंच में कर्फ्यू लगा दिया था। शासन ने घटना को संज्ञान लेकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया था।

सीएम ऑफिस ने ट्वीट कर जानकारी दी

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!