HomeBreaking Newsभ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) ने चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों...

भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) ने चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

झुंझुनूं/राजस्थान।

राजस्थान में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) ने झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाना अंतर्गत भोड़की पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक थानाधिकारी रामस्वरूप पुत्र लालचंद निवासी स्यालूकला जिला झुंझुनू को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला

आरोपी एएसआई

प्राप्त जानकारी के अनुसार,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) सीकर के पुलिस उपाधीक्षक जाकिर अख्तर ने बताया कि झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाने पर परिवादी रामप्रताप पुत्र नेतराम निवासी रघुनाथपुरा ने अपनी पत्नी इमरती देवी के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें परिवादी रामप्रताप की मदद करने एवं उसकी पत्नी के 164 सीआरपीसी के तहत बयान करवाने की एवज में एएसआई रामस्वरूप ने परिवादी रामप्रताप से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जिसकी सूचना परिवादी रामप्रताप ने एसीबी सीकर कार्यालय में दी। एसीबी के सीकर कार्यालय द्वारा परिवादी से रिश्वत मांगने का सत्यापन करवाया गया जो सही पाया गया। आज एसीबी सीकर की टीम ने पुलिस निरीक्षक सुरेशचन्द्र के नेतृत्व में परिवादी रामप्रताप से एएसआई रामस्वरूप द्वारा 15 हजार रूपये की रिश्वत प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एएसआई रामस्वरूप को शनिवार को जयपुर में ब्यूरो के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

एसीबी सीकर की टीम में ट्रेप करता अधिकारी पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद्र, रोहिताश सिंह एचसी, राजेंद्र प्रसाद एलसी, श्रीमती सुशीला एलसी, मूलचंद, रामनिवास, दयाल सिंह, दिलीप कुमार कांस्टेबल, सुरेंद्र कुमार वरिष्ठ सहायक शामिल थे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!