HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:सड़क दुर्घटना में आरक्षक उदित सोनपुरे की मौत

विनम्र श्रद्धांजलि:सड़क दुर्घटना में आरक्षक उदित सोनपुरे की मौत

बता दें कि डोलरिया थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा ने बताया कि उदित की डोलरिया थाने में पहली पोस्टिंग थी। वह बहुत कर्मठ था और सभी प्रकार के नशे से दूर था। उसके साथ इस तरह की घटना से पूरा स्टाफ स्तब्ध है। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

होशंगाबाद/मध्यप्रदेश।

होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा (Seoni Malwa) नगर के डोलरिया थाने में पदस्थ एक कांस्टेबल की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। उसे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उस वक्त रोंद दिया जब वह अपनी ड्यूटी खत्म करके बाइक से अपने घर टिमरनी जा रहा था। पगढाल के पास एक पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में शोक छा गया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी मालवा (Seoni Malwa) के डोलरिया थाने में पदस्थ कांस्टेबल उदित सोनपुरे (Udit Sonpure) बीती रात राजमार्ग पर बाइक से जा रहा था कि किसी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे रोंद दिया। उसे होशंगाबाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
उदित 2017 में ही पुलिस में भर्ती हुआ था। उदित की मौत पर सिवनी मालवा (Seoni Malwa) एसडीओपी सौम्या अग्रवाल, थाना प्रभारी संजय चौकसे और डोलरिया थानेदार हेमलता मिश्रा सहित पुलिस परिवार ने शोक व्यक्त किया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!