HomeBreaking Newsनंबर वन पुलिस डॉटकॉम जांबाज सिपाहियों को सलाम करता है,पटखनी देकर शातिर...

नंबर वन पुलिस डॉटकॉम जांबाज सिपाहियों को सलाम करता है,पटखनी देकर शातिर चोर को धरदबोचा

लखनऊ/उत्तरप्रदेश।

फिल्मों के बहकावे में न आएं क्योंकि पुलिस अक्सर सही समय पर ही आती है। जी हाँ लखनऊ में बाइक चोर को इस फिल्मी अंदाज में गश्त कर रहे पुलिस के दो जांबाज़ों ने रंगे हाथ धर दबोचा पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी। दरअसल,राजधानी में गश्त एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए लागू की गई पॉलीगन बाइक व्यवस्था में तैनात सिपाहियों ने शातिर चोर,जो पहले भी चोरियों को अंजाम दे चुका था को धर दबोचा। इंदिरानगर सेक्टर-19 में बाइक पर गश्त कर रहे सिपाही अनुराग पांडेय और नितेश सरोज मंगलवार देर स्पो‌र्ट्स बाइक चोरी कर भाग रहे बदमाश को दबोच लिया। बदमाश ने उन पर कई प्रहार किए पर दोनों ने उन्हें पटखनी देकर बाइक समेत गिरा दिया। बाइक गिरने से दोनों सिपाही कुछ दूर तक घिसटते रहे पर उन्होंने बदमाश को नहीं छोड़ा। अंतत: बदमाश के हौसले पस्त हो गए और वह पकड़ा गया। इंस्पेक्टर गाजीपुर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश गौरी बाजार निवासी शिवम सिंह है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

प्राप्त जानकारी के अनुसार,इंदिरानगर सेक्टर-19 में तीन बदमाश एक बाइक से पहुंचे। कॉलोनी में लक्जरी गाड़ियां और स्पो‌र्ट्स बाइक सड़क पर खड़ी देखकर एक उतर गया और दो आगे निकल गए। इस बीच पॉलीगन बाइक सवार सिपाही अनुराग पांडेय और नितेश सरोज गश्त करते हुए पहुंचे तो बदमाश कार के पीछे छिप गया। सिपाही आगे बढ़े तो वह निकला और बाइक उठाकर भागने लगा। सिपाहियों को आहट हुई तो वह पलटे और दोनों ने उसे दबोच लिया। भिड़ंत के दौरान बाइक गिर गई। स्टार्ट बाइक में सिपाही कुछ दूर तक घिसटते रहे। दोनों ने पटखनी देकर बदमाश को गिरा दिया। इस बीच और पुलिस बल पहुंचा सबने बदमाश को दबोच लिया।
दरअसल,कॉन्स्टेबल नितेश सरोज गाड़ी से उतर उसे रोकना चाह रहे थे तभी उसने भागने की कोशिश की लेकिन कॉन्स्टेबल अनुराग पाण्डेय ने उसके ऊपर ही छलांग लगा दी लेकिन उसने पूरा एक्सलेटर घुमा दिया फिर भी अनुराग ने अपनी फ़िक्र ना करते हुए उसको नही छोड़ा, नितेश सरोज भी उसको रोकने की पूरी कोशिश कर रहे थे। 100 मीटर तक चोर कांस्टेबल अनुराग और नितेश को घसीटता गया, लेकिन उन लोग उसकी बाइक गिरा उसे रोकने में सफल हुए लेकिन चोर इतना ज़्यादा तेज था की फिर भी हाथ-पैर चला रहा थे लेकिन उन लोगों ने उसे जाने नही दिया।
चोर ने अपने हाथ में एक धारदार कटर लिया हुआ था जिससे अनुराग और नितेश को मामूली रूप से चोट भी आयी लेकिन उन्होंने चोर को क़ाबू करते ही नज़दीकी थाने में सूचना दी और चोर को कसके पकड़े रहे जब तक बैकअप नही आ गया उसके बाद उन्होंने चोर को थाने के पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया।
कॉन्स्टेबल अनुराग और नितेश के बाइक के रगड़ने और कूदने से हाथ और पैर में चोट भी आ गयी।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!