HomeBreaking Newsसीएम हेल्पलाइन अब मप्र में WhatsApp पर भी दर्ज होगी शिकायत,योजनाओं की...

सीएम हेल्पलाइन अब मप्र में WhatsApp पर भी दर्ज होगी शिकायत,योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी

बता दें कि सीएम हेल्पलाइन में अधिक कॉल होने पर कई बार आवेदक को तत्काल शिकायत करने में दिक्कत होती थी। कॉल नहीं लगने की शिकायत भी रहती थी। इसी को देखते हुए वॉट्सऐप की अलग से सेवा शुरू की। हालांकि हेल्पलाइन नंबर भी जारी रहेगा। लोग अपनी सुविधा के अनुसार इनका उपयोग कर सकते हैं।


भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में जारी उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रदेश की शिवराज सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। अब कोई भी व्यक्ति कहीं से भी सीएम हेल्पलाइन पर बिना कॉल किए बिना अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके लिए एक वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया गया है। कोरोना काल में लिए गए सरकार के इस फैसले की प्रदेशवासियों ने प्रशंसा की है।
आमजन व्हाट्सएप्प के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन में की गई अपनी शिकायतों की वर्तमान स्थिति देखने, निराकरण पर संतुष्टि/असंतुष्टि दर्ज करने एवं योजनाओं की जानकारी के लिए व्हाट्सएप्प नंबर 917552555582 का उपयोग करें अथवा लिंक https://bit.ly/3dhIqCM का उपयोग करें।

कैसें करें इस्तेमाल

सबसे पहले वॉट्सऐप नंबर +91-7552555582 अपने मोबाइल फोन में सेव करें और उसके बाद वॉट्सऐप ऑप्शन में जाकर वह अपनी बात रख सकते हैं। अपनी तरफ से सिर्फ HII या HELLO लिखना होता है, उसके बाद चार विकल्प सामने आते हैं, शिकायत की स्थिति या नवीन शिकायत दर्ज कराना, योजनाओं की जानकारी और अन्य जानकारी शामिल होती है। बस अपना प्रश्न या अपनी समस्या मैसेज के रूप में लिखनी होगी। आगे की प्रोसेस अपने आप होती जाती है। बस उस प्रोसेस के अनुसार उसका जवाब देना होता है। किसी योजना की जानकारी के लिए इसमें एक लिंक आती है। इस पर सरकारी की योजनाओं के बारे में जानकारी भी मिल जाती है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!