ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के जीआईसीटीएस (GICTS) कॉलेज ऑफ समूह के चेयरमैन व संचालक उदय घाटगे का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले दो माह पूर्व कोरोना संक्रमित होकर बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली में हो रहा था। वह कोरोना से ठीक होकर कुछ दिन पूर्व ग्वालियर आये थे, लेकिन दस दिन पूर्व उनकी तबियत फिर खराब हो गई थी, तो उन्हें फिर दिल्ली ले जाया गया था। बता दें कि घाटगे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के अभिन्न मित्र थे और केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री संजय राव धोत्रे के समधी थे। उन्होंने जीआईसीटीएस कॉलेज की स्थापना की थी। उनकी अंतिम यात्रा कल रविवार सुबह हेम सिंह की परेड कंपू से प्रस्थान होगी।
