HomeBreaking Newsपुलिस की लुटेरे गैंग के साथ मुठभेड़ में,सिपाही को लगी गोली

पुलिस की लुटेरे गैंग के साथ मुठभेड़ में,सिपाही को लगी गोली

बता दें कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वे तड़के और देर शाम अपने शिकार पर निकला करते थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वे थाना क्षेत्र की सीमा से बाहर निकल जाते थे। इससे वह पुलिस की पकड़ से भी दूर हो जाते थे। जिस समय पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई उस दौरान भी वह लूट के इरादे ही जा रहे थे।


मेरठ/उत्तरप्रदेश।

उत्तरप्रदेश के मेरठ में पुलिस की एक लुटेरे गैंग के साथ भिडंत हो गई। इस मुठभेड़ में तीनों बदमाश तो गिरफ्तार हुए ही बल्कि साथ ही एक सिपाही को भी गोली लगी है। घायल बदमाश के ऊपर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घायल सिपाही और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,तीन दिन पहले हस्तिनापुर क्षेत्र में शिक्षिका को लूटने वाले बदमाशों की तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जहां पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ। वहीं, हाथ में गोली लगने से पुलिस का कांस्टेबल भी घायल हुआ है।
मीनाक्षीपुरम निवासी महिला चांदपुर के स्कूल में शिक्षिका हैं। बीते शुक्रवार को महिला अपने पति के साथ कार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान भीमकुंड तिराहे पर तीन बदमाशों ने दंपत्ति से गन पॉइंट पर आई-टेन कार और नकदी लूट ली थी।

चेकिंग के दौरान मुठभेड़

सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह ने बताया कि तड़के चेकिंग के दौरान चेतावाला मार्ग पर पुलिस की इन्हीं बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें फायरिंग के दौरान कांस्टेबल अनुज कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हुआ। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुरमुख सिंह नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
वहीं, उसके अन्य दो साथियों परमजीत और गुरमीत सिंह को कांबिंग करते हुए दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से लूटी गई कार और नकदी सहित दंपत्ति से लूटा गया काफी सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए गुरमुख सिंह और परमजीत के खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। घायल बदमाश के ऊपर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों से पूछताछ कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!