HomeBreaking Newsक्राइम ब्रांच ने नाबालिग लड़कियों को बेचने वाली,30 हज़ार की इनामी शातिर...

क्राइम ब्रांच ने नाबालिग लड़कियों को बेचने वाली,30 हज़ार की इनामी शातिर महिला को धरदबोचा

ग्‍वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर पुलिस द्वारा मानव तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर बेचने वाली महिला को गिरफ्तार किया। अरोपिया ने गिरफ्तारी के बाद पांच नाबालिग लड़कियों को शादी करवाने के नाम पर षड़यत्र पूर्वक बेचना स्‍वीकार किया है। बताया जा रहा है की पकड़ी गई आरोपिया पर 30 हजार का इनाम घोषित था।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस को थाटीपुर थाने में दर्ज एक प्रकरण में फरार चल रही मुख्‍य आरोपिया बबली उर्फ अरूणा गौतम को ग्‍वालियर रेलवे स्टेशन के बाहर देखे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद उच्च अधिकारीयों के निर्देश पर थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्‍ता ने तुरंत टीम बना कर रेल्‍वे स्‍टेशन के बाहर घेराबंदी कर बबली उर्फ अरूणा गौतम निवासी अंबाला केंट,हरियाणा को धरदबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपिया बबली ने बताया की ने पांच नाबालिग लड़कियों का षड़यत्रपूर्वक विवाह करवाया है। पुलिस द्वारा उन लड़कियों के विषय में पूछताछ की जा रही है।
बबली ने आगे बताया की वह एक गिरोह के साथ काम करती है। जिसमें कुछ लोग रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेण्ड पर खड़े होकर घर से भागी लड़कियों पर नजर रखते है। ये लोग इन लड़कियों को बहला फुसलाकर षड़यत्र पूर्वक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में शादी करवाने के नाम पर बेच देते है। पुलिस आरोपिया बबली उर्फ़ अरुणा गौतम से उसके गिरो‍ह के अन्‍य सदस्‍यों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!