HomeBreaking Newsदुःखद:5 दिन से लापता जवान का शव सड़क किनारे मिला,नक्सलियों ने CAF...

दुःखद:5 दिन से लापता जवान का शव सड़क किनारे मिला,नक्सलियों ने CAF जवान की हत्या की

बीजापुर/छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह उसका शव बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं। इसमें नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर निवासी मल्लूराम सूर्यवंशी सीएएफ की पायनियर प्लाटून में पदस्थ था। वह पिछले 5 दिनों से लापता था। बताया जा रहा है कि सुबह उसका शव बीजापुर कोतवाली क्षेत्र के पदेडा गांव में सड़क किनारे पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से नक्सलियों ने उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि जवान मानसिक तनाव से गुजर रहा था। कुछ दिनों पहले अचानक वह ड्यूटी से गैरहाजिर हो गया। बटालियन से बिना बताए गायब होने पर उसे फरार मानकर पुलिस तलाश कर रही थी। इससे पहले कि जवान का कुछ पता चल पाता, सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!