HomeBreaking Newsमहिला पुलिसकर्मी के सामने आरक्षक फांसी के फंदे पर झूला,हालत नाजुक

महिला पुलिसकर्मी के सामने आरक्षक फांसी के फंदे पर झूला,हालत नाजुक

बता दें कि आरक्षक अभिनव सिंह को फांसी के फंदे पर झूलते देख कमरे में उपस्थित महिला पुलिस कर्मी घबरा गई, उन्होंने मकान मालिक की मदद से अभिनव को फंदा काटकर बचा लिया और तत्काल निजी अस्पताल ले गई। जहाँ अभिनव सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरी महिला आरक्षक की कमरे में मौजूदगी को लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है, हालांकि आरक्षक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की खबर मिलते ही परिजन तत्काल जालौन से जबलपुर पहुंच गए हैं हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।


जबलपुर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित घमापुर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही कोडरेड की 4 नंबर टीम में कार्यरत पुलिस आरक्षक अभिनय सिंह ने शनिवार रात किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूत्रों की मानें तो घटना के समय एक महिला आरक्षक भी उसके कमरे में मौजूद थी।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तथा अस्पताल पहुंचे। आरक्षक को रात करीब 11 बजे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। आइसीयू में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,घमापुर थाना प्रभारी एसआइ राजरानी ने बताया कि पारसी कब्रिस्तान के पास किराए से रहने वाले कोडरेड 4 के आरक्षक जालौन यूपी निवासी अभिनव सिंह (27) करीब चार वर्ष पहले एमपी पुलिस में भरती हुआ था। जिसकी शनिवार देर रात फांसी के फंदे पर झूलने की सूचना मिली थी। मकान मालिक और वहां किराए से रहने वाले अन्य पुलिस जवानों ने उसे फंदे से उतारकर नेशनल हॉस्पिटल पहुंचाया और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। अस्पताल पहुंची पुलिस स्थिति खराब होने की वजह से आरक्षक के बयान दर्ज नहीं कर पाई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मूलतः उत्तरप्रदेश निवासी आरक्षक के विवाह की चर्चा विभाग में पदस्थ युवती से चल रही थी। लेकिन दोनों पक्ष में मनमुटाव हो गया था। जिसकी शिकायत आरक्षक के स्वजन ने अधिकारियों से भी की थी। एक महिला आरक्षक से शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। बाद में उनके बीच खटपट हो गई थी। इसकी शिकायत महिला आरक्षक के स्वजन ने कोड रेड में की थी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!