HomeBreaking Newsपेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते,6 आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते,6 आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

उज्जैन/मध्यप्रदेश।

देवासगेट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि करीब आधा दर्जन बदमाश फ्रीगंज ब्रिज के नीचे बैठकर पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ यहां पहुंचकर घेराबंदी के बाद 6 बदमाशों को पिस्टल, चाकू और मिर्च पावडर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि देवासगेट पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि फ्रीगंज ब्रिज के नीचे बैठकर हथियारबंद बदमाश हनुमान प्रसाद पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे हैं। इस पर टीआई पी.एस. खलाटे को टीम के साथ रवाना किया गया। पुलिस टीम ने फ्रीगंज ब्रिज के नीचे बैठे बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा और इनके पास से देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 चाकू, 2 लोहे के सरिये सहित करीब 200 ग्राम लाल मिर्च पावडर भी बरामद किये।थाना देवास गेट पर अप.क्र.388/2020 धारा 399,402 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर निम्न आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

01- कमल उर्फ गोलू पिता सजू पेडवा उम्र 27 साल निवासी आम्बापुरा देसाई नगर उज्जैन।

02-विशाल लोधी पिता अमृतसिंह लोधी 25 साल निवासी बेताल मार्ग फ्रीगंज।

03.साहिल पिता संतोष बागोरिया 20 साल निवासी अशोकनगर।

04-रौनक पिता योगेश शर्मा 19 साल निवासी भाट गली बहादुरगंज।

05- शुभम उर्फ गज्जू पिता शंकरलाल झांझोट 26 साल निवासी देसाई नगर।

06- बोनी उर्फ दीपक पिता राजू बाथम 19 साल निवासी फाजलपुरा उज्जैन को पकडा।

चार बदमाशों पर पूर्व से दर्ज हैं प्रकरण

देवासगेट पुलिस ने बताया कि डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार हुए 6 बदमाशों में से 4 के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में पूर्व से प्रकरण दर्ज हैं जिनमें कमल के खिलाफ मारपीट, जुआं सहित 4 अपराध, शुभम के खिलाफ चोरी, मारपीट और आम्र्स एक्ट, विशाल पर मारपीट, हफ्ता वसूली और गज्जू के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत थानों में प्रकरण दर्ज हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!