HomeBreaking Newsग्वालियर कार की भीषण टक्कर से बाइक सवार भाइयों की मौत

ग्वालियर कार की भीषण टक्कर से बाइक सवार भाइयों की मौत

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

आजकल तेज़ रफ़्तार वाहनों का कहर जारी है। जिससे असमय ही ज़िंदगियाँ काल की गार में समा रहीं हैं। ताज़ा मामला ग्वालियर जिले के मुरार का है। जहाँ मुरार से अपना काम निबटा कर अपने घर बाइक से जा रहे दो भाइयों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनो भाइयों की घटना के थोड़े देर बाद ही मौत हो गयी।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज शाम के समय प्रदीप व महेंद्र कुशवाह निवासी बडेरा कुछ काम से मुरार आये थे। शाम के समय वह अपना काम निबटा कर वापस घर की ओर जा रहे थे तभी सौसा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।टक्कर के बाद दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर दो भाइयों की मौत की खबर मिलते गांव में मातम पसरा है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!