HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:एसएएफ का जवान फाँसी के फंदे पर झूला

विनम्र श्रद्धांजलि:एसएएफ का जवान फाँसी के फंदे पर झूला

बता दें कि जवान पुलिस लाइन के बैरक में ही अन्य साथियों के साथ रहता था उसने फांसी क्यों और किन कारणों से लगाई, अभी इस बात का पता नही लग पाया है।

शहडोल/मध्यप्रदेश।

शहडोल की पुलिस लाइन में पदस्थ एसएफ के एक जवान का शव पेड़ से लटका मिला है। माना जा रहा है कि जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जवान ओमकार शर्मा 2018 में एसएफ में भर्ती हुआ था। वह मध्य प्रदेश की 29वी बटालियन का जवान था। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कई दिन से जवान गुमसुम सा था। जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। इस संबंध में पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्सकोले ने बताया कि इस जवान ने रविवार की शाम शायद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि जिस जगह फांसी लगाई है उस जगह बोर है और उस बोर पंप के आसपास की सफाई और झाड़ियां काटने के लिए जब कुछ लोग पहुंचे तो उन्होंने जवान को पेड़ से लटकता हुआ देखा। मामले की जांच की जा रही है वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!