ग्वालियर/मध्यप्रदेश……….
मध्यप्रदेश की ग्वालियर में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में ठेले व फुटपाथ पर राखी बेचने वालों के लिए लश्कर, मुरार व हजीरा व ग्वालियर में 18 स्थानों को चिन्हित किया है। इन स्थानों पर 1355 राखी की दुकानें लगाने की व्यवस्था की गई है। चिन्हित स्थानों पर दुकानों के लिए मार्किंग, बिजली, पानी व पार्किंग व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जाएगीं। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ शारीरिक दूरी व ट्रैफिक को व्यवस्थित करेगी। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने इन स्थानों पर व्यवस्थाओं को देखा।
इन स्थानों पर लगेगी दुकानें………..
मेला ग्राउंड – 300,
इंटक मैदान हजीरा- 50
मुरार हॉकर्स जोन -50
रामलीला मैदान डीडी नगर -50
थाटीपुर मैदान – 50
मुरार रामलीला मैदान – 50
मनोरंजनालय मैदान हजीरा – 25
इंद्रप्रस्थ गार्डन गोला का मंदिर पार्किंग- 50
कंपू होॅकर्स जोन -100
लेडीज होकर्स जोन कंपू-50
पुरानी मछली मंड़ी गरम सड़क मुरार -50
छत्री मंड़ी रामलीला मैदान -150
गोल पहाड़िया होकर्स जोन- 50
रामदास घाटी होकर्स जोन -50
ओमखो पुराना बस स्टेंड -50
जीवायएमसी मैदान -30
फूलबाग मैदान -100
रानी लक्ष्मीबाई समाधि के सामने वाले मैदान पर-100
