झालावाड़/राजस्थान……..
राजस्थान में झालावाड़ जिले के मनोहरथाना कस्बे में बीती सोमवार की रात गश्त कर रहे एक होमगार्ड पर चोरों ने फायरिंग कर दी इसके बाद वे फरार हो गए
लोगों ने घायल को कस्बे अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना………
इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने घायल रंगलाल को जब रास्ते में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी,मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और रैफर कर दिया।
घटना के बाद पूरे कस्बे में दहशत फैल गई
देर रात तक पुलिस फायर करने वाले चोरों की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं मिला।
घटनाक्रम……..
जानकारी के मुताबिक रंगलाल नाम का होमगार्ड बीती रात कस्बे के बीनागंज रोड पर गश्त कर रहा था
इसी दौरान देर रात उसे एक दुकान के पास कुछ हलचल दिखाई पड़ी।
वह जब वहां पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ लोग दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
इसके बाद उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे मारपीट करने लगे और छर्रे वाली बंदुक से उस फायर कर फरार हो गए।
