HomeNews Headlinesपुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 50 हज़ार का ईनामी बदमाश

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 50 हज़ार का ईनामी बदमाश

आजमगढ़/उत्तरप्रदेश……..


उत्तरप्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर सामने आ रहे हैं

इसी कड़ी में आजमगढ़ जिले में सोमवार को पुलिस ने 50 हजार का इनामी बदमाश सुनील राम उर्फ सिपाही को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

जो पुलिस की गोली से घायल हो गया है पुलिस के मुताबिक सुनील गाजीपुर के बहरियाबाद इलाके का रहने वाला है घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

मुठभेड़ तरवां इलाके के पट्टी भिखारी गांव की है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश सुनील उर्फ सिपाही किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है।

इसी सूचना पर पुलिस ने उसे घेर लिया लेकिन बचकर भागने के प्रयास में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर पर लग गई घायल बदमाश पर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।


घायल पुलिसकर्मियों के ईलाज की हो उचित व्यवस्था…….


डीआईजी लॉ एंड आॅर्डर प्रवीण कुमार कहते हैं कि अभी तक जितने भी पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र जारी किए गए हैं।

साथ ही सभी एसएसपी को ये निर्देश हैं कि पुलिसकर्मियों के इलाज का खर्च वहन करें और प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया में इन मामलों को प्राथमिकता पर रखें ताकि उनकी जेब से कुछ भी खर्च न करना पड़े।


उत्तरप्रदेश में अबतक हुए एनकाउंटर के आंकड़े………


बता दें कि कहीं 1 लाख का ईनामी एके 47 के साथ ​पकड़ा जा रहा है तो कहीं वर्षों से फरार बदमाश सलाखों के पीछे पहुंच रहा है पुलिस कई इनामी बदमाश भी ढेर कर रही है।

इस बीच इस अभियान में अभी तक पुलिस को 4 साथियों की शहादत से भी रूबरू होना पड़ा है यही नहीं प्रदेश में अब तक हुए करीब 1400 एनकाउंटर में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल भी हो चुके हैं।


घटना में बरामद अवैध हथियार……..

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!