HomeNews Headlinesरेप पीड़िता ने कलेक्टर जनसुनवाई में पहुँचकर, न्याय के लिए इच्छा मृत्यु...

रेप पीड़िता ने कलेक्टर जनसुनवाई में पहुँचकर, न्याय के लिए इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई

ग्वालियर/मध्यप्रदेश………


मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के हजीरा इलाके में रहने वाली एक रेप पीड़िता ने इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।

इस युवती के साथ दो डॉक्टरों ने ज्यादती की थी जिनके खिलाफ महिला थाने में बलात्कार और छेड़खानी का मामला दर्ज है आरोप है कि 8 मार्च को जब युवती इसी सिलसिले में बयान देने जिला न्यायालय गई थी तब आरोपी डॉ अमित समाधिया और डॉक्टर संदीप तोमर ने उसके साथ मारपीट कर धमकाया इसकी शिकायत युवती ने एसपी से की लेकिन जांच के नाम पर उसे लौटा दिया गया।


समझौते के लिए दबाब बना रहें हैं आरोपी……….


दरअसल आरोप है कि डा. अमित समाधिया से युवती की दोस्ती पांच साल पहले हुई थी अमित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया लेकिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के नाम पर वह डर गया और उसने युवती को पीजी करने के बाद शादी का झांसा दिया पीजी करने के बाद अमित समाधिया दिल्ली चला गया और वहां जॉब करने लगा महिला थाने में रेप का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी अग्रिम जमानत पर बाहर हैं युवती का कहना है कि आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं युवती का कहना है कि दोनों डॉक्टरों का पंजीयन निरस्त होना चाहिए उसके साथ हुई मारपीट पर पुलिस मामला दर्ज करे।


कलेक्टर जनसुनवाई में पहुँच लगाई न्याय की गुहार……..


पीड़ित युवती मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची और उसने एडीएम से न्याय दिलाने की मांग की युवती का कहना है कि उसे न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रपति उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दें क्योंकि उसका जीवन बर्बाद हो रहा है दोनों डॉक्टर उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

इन लोगों ने उसके साथ दिल्ली में मारपीट भी की थी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!