HomeNews Headlinesअपराधी की तलाश में पहुँचे पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला बोला, आधा...

अपराधी की तलाश में पहुँचे पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला बोला, आधा दर्जन घायल

आगरा/उत्तरप्रदेश………


आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की पुलिस सिरौली गांव में कई मामले में वांछित अपराधी मुकेश की तलाश में दबिश देने पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया

सोमवार को एक वांछित अपराधी की तलाश में एक गांव पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों की गुस्सा का सामना करना पड़ गया और उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया

हमले में एक इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की ख़बर है।



ग्रामीणों द्वारा किए गए जोरदार हमले में इंस्पेक्टर लालता प्रसाद समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए वहीं, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर घरों में घुसकर तोड़-फोड़ करने का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की पुलिस सिरौली गांव में कई मामले में वांछित अपराधी मुकेश की तलाश में दबिश देने पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे पुलिसकर्मियों को उल्टा पैर जान बचाकर वहां से भागना पड़ गया।


​​​​​

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!