HomeNews Headlinesहिंसा के दौरान पिस्टल से फायर कर रहे युवक पर FIR दर्ज,बसपा...

हिंसा के दौरान पिस्टल से फायर कर रहे युवक पर FIR दर्ज,बसपा नेता के ट्वीट से हुई पहचान

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…….


एससी एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में भारत बंद के दौरान ग्वालियर के थाटीपुर में पिस्टल लेकर फायरिंग करते हुए नजर आए राजा चौहान नामक युवक पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

बता दें कि हिंसक हुए आंदोलन के दौरान राजा चौहान गोली चलाता नजर आया था और उसकी तस्वीरें व वीडियो वायरल हुए थे इसी आधार पर राजा चौहान के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ।


आईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया…….


पुलिस मुख्यालय में आईजी मकरंद देउस्कर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दौरान राजा चौहान पर मामला दर्ज करने की जानकारी दी।

उन्होंने ये भी बताया कि हिंसक आंदोलन के बाद ग्वालियर में 30 FIR हुई हैं जिनमें 65 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


बसपा नेता के ट्वीट से हुई पहचान……..


ग्वालियर में उपद्रव, गोलीबारी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसी दौरान बसपा के एक नेता ने ट्वीट कर गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान राजा चौहान के रूप में की थी। बसपा नेता देवाशीष जरारिया ने ट्वीट किया कि ग्वालियर में जो व्यक्ति पिस्तौल से गोली चला रहा है उसका नाम राजा चौहान है।

इसके सभी साथी तोमर बिल्डिंग चौहान प्याऊ ग्वालियर के रहने वाले हैं। इन्होंने भारत बंद को जाति की हिंसा में बदल दिया और दलित समुदाय के लोगों पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी।

बसपा नेता ने ये भी लिखा कि ये व्यक्ति स्कूल में उनका सीनियर था। बसपा नेता का ये ट्वीट कुछ ही देर में वायरल हुआ और नेशनल चैनलों पर चल गया।

बाद में पुलिस ने राजा चौहान पर प्रकरण दर्ज किया।


दो एएसपी समेत 54 पुलिसकर्मी घायल……..


भारत बंद की हिंसा के दौरान ग्वालियर में दो एएसपी समेत 54 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

30 मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए हैं, इसमें 60 नामजद हैं और बाकी 400-500 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि 65 गिरफ्तारियां हुई हैं।


भिण्ड कलेक्टर ने निरस्त किये लाइसेंस………


भिण्ड कलेक्टर द्वारा आंदोलन में बड़ी संख्या में शास्त्रों के प्रयोग हुआ जिससे हिंसा भड़की जिसे देखते हुए भिण्ड कलेक्टर ने इलाके के

भिण्ड,गोहद,मचंड, और मेहगांव इलाके के लाइसेंस निरस्त कर दिए है।


धूं-धूं करके जला शहर………







 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!