HomeNews Headlinesसिपाही ने ADG पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया,IG से की इच्छा...

सिपाही ने ADG पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया,IG से की इच्छा मृत्यु की गुहार

उज्जैन/मध्यप्रदेश………….


राजधानी भोपाल में एडीजी रेडियो उपेंद्र जैन के यहां पदस्थ एक आरक्षक ने एडीजी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्रताड़ना की शिकायत उज्जैन आईजी से की है। आरक्षक गिरिराज बाथम ने प्रताड़ना से तंग आकर आईजी से इक्षामृत्यु की अनुमति मांगी है। साथ ही उसकी पदस्थापना भोपाल रेडियो एडीजी उपेंद्र जैन के यहां से कही और करने के लिए अनुरोध किया है। 


क्या है मामला…………


दरअसल शिकायती आवेदन के मुताबिक गिरिराज एडीजी रेडियो भोपाल उपेंद्र जैन के यहां बीते पांच साल से खाना बनाने का काम कर रहा है। इस दौरान उसे और उसकी पत्नी को मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा। आरक्षक के मुताबिक उसकी पत्नी की खराब तबीयत के बावजूद उसे लंबे समय तक छुट्टी नहीं दी गई। गिरिराज की पत्नी प्रेगनेंट थी लेकिन सही देखभाल नहीं होने के कारण उसका मिसकैरज हो गया। जब इसकी जानकारी गिरिराज ने एडीजी की पत्नी को दी और छुट्टी मांगी तो उन्होंने उसका मजाक उड़ाते हुए अभद्र भाषा का उपयोग किया और कहा अच्छा हुआ मिसकैरज हो गया। क्योंकि तुम जुड़वा बच्चों की परवरिश नहीं कर पाते। इस प्रताड़ना से तंग आकर गिरिराज ने शिकायती आवेदन में अपनी पदस्थापना उज्जैन में करने के लिए आईजी उज्जैन से अनुरोध किया है। उसने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसपर एडीजी के घर में काम करने का दबाव बनाया जाता है तो वह आत्महत्या कर लेगा और इसके जिम्मेदार एडीजी उनकी पत्नी और पूरा पुलिस विभाग होगा। 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!