HomeNews Headlinesभारत बंद एक नज़र में:कहीं लाठीचार्ज,पथराव तो कहीं ट्रैन रोकने की कोशिश...

भारत बंद एक नज़र में:कहीं लाठीचार्ज,पथराव तो कहीं ट्रैन रोकने की कोशिश की,सिंधिया को काले झंडे दिखाए

भोपाल/मध्यप्रदेश………….


मध्यप्रदेश में भारत बंद उग्र होता जा रहा है। पुलिस भी हमलावर हो गई है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ रही है। भिंड में भाजपा विधायक के बेटे को हिरासत में लेने के बाद अब शहडोल से खबर आ रही है कि यहां लाठीचार्ज कर दिया गया। कई लोग घायल हुए हैं। गुना में प्रदर्शन कर रहे दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले गुना में आयोजित एक सभा में हजारों लोग एकत्रित हुए थे। बंद के दौरान रीवा में आंदोलन भड़क गया। रीवा में रेल्वे स्टेशन पर उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज कर दिया। बंद समर्थक रीवा-नई दिल्ली ट्रेन रोकने की कोशिश कर रहे थे। उपद्रवियों ने अपर कलेक्टर की बोलेरो गाड़ी मे तोड़फोड़ कर दी। कटनी में ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाए गए। उन्हे बरही में विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। यहां उनका स्वागत एवं कार्यक्रम था परंतु सिंधिया नहीं रुके। अनुपपुर जिले के हरद स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने अंबिकापुर- शहडोल ट्रेन रोक ली। 100 से ज़्यादा लोग इंजन पर चढ़ गए और प्रदर्शन किया।

वहीं ग्वालियर में राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष ऋषभ भदौरिया को पुलिस ने घर में नजरबन्द कर दिया है। भदौरिया के मुताबिक सुबह 6 बजे ही पुलिस उनके घर पहुँच गई और उनको उनके साथियों के साथ घर पर निगरानी में ले लिया। पुलिस कर्मचारी और अधिकारी ऋषभ भदौरिया और उनके साथियों की सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। 


पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू…………


लगभग पूरे मध्यप्रदेश में धारा 144 लागू है। कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। पूरे प्रदेश में की एसएएफ की 34 कंपनियां और 6,000 नव आरक्षक तैनात किए गए हैं। छतरपुर से खबर आ रही है यहां कलेक्टर/एसपी खुद प्रदर्शनकारियों से भिड़ गए और उन्हे खदेड़ दिया।


शहडोल में स्थिति हुई तनावपूर्ण………..



वहीं शहडोल में शांतिपूर्ण बंद में तनाव की स्तिथि बन गई। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद हंगामा हो गया। लाठी चार्ज के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जयस्तम्भ में चक्काजाम किया और कपड़े उतारकर सड़क पर लेट गया। आरोप है कि एस पी कुमार सौरभ ने शांतिपूर्ण बंद के दौरान लाठीचार्ज का आदेश दिया। वहीं आक्रोशित लोग एस पी को हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं लाठीचार्ज में कई घायल हुए हैं। शांतिपूर्ण बंद के दौरान पुलिस के गैर जिम्मेदाराना कदम से शहडोल में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। दोपहर 12 बजे के करीब लोग गांधी चौक में इकठठे हुए थे लोगों का आरोप है कि शहडोल एस पी कुमार सौरभ ने इशारा कर चुनिंदा लोगों के ऊपर लाठीचार्ज करा दी। कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव भी वहां वाहन में मौजूद थी लेकिन पुलिस अधीक्षक के इस कदम से लोग भड़क उठे। लाठीचार्ज से युवक का सिर फट गया। भड़के लोग गांधी चौक से कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर गए । पुलिस ने बैरीकेड लगाकर लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए। लोगों की मांग है कि माहौल बिगाड़ने के जिम्मेदार एस पी को तत्काल हटाया जाए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अनुभा श्रीवास्तव ने जांच के आदेश दिए है।

और एसपी पर 10 दिन में कार्यवाही करने के लिखित आदेश के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!