मुरैना/मध्यप्रदेश………….
मध्य प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। मध्यप्रदेश में मुरैना जिले की जौरा थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब से भरा मिनी ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शराब व ट्रक जब्त कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
ट्रक MP06-GA-1455 में 345 पेटी देसी शराब भरी थी। ट्रक और शराब की कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है। आचार संहिता लगते ही चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए शराब का परिवहन जोरों पर है। कैलारस इलाके के शराब ठेकेदार ने अवैध रूप से एक मिनी ट्रक शराब भरकर जौरा पहुंचाई थी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने गाड़ी मालिक, गाड़ी चालक, शराब ठेकेदार और शराब भरवाने वाले पर भी मामला दर्ज किया है।
